G News 24 : ग्वालियर के 39 सरकारी स्कूल भवनों को मिलेगा नया रूप,28 नए भवन बनेंगे !

 शेष 58 स्कूलों को दिलाए जायेंगे बिजली कनेक्शन ...

ग्वालियर के  39 सरकारी स्कूल भवनों को मिलेगा नया रूप,28 नए भवन बनेंगे !

ग्वालियर, 18 अगस्त 2026/ जिले के सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार के लिये प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। मौजूदा साल में इस कार्ययोजना के तहत जिले में 28 नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे। साथ ही 39 विद्यालयों की मरम्मत होगी और शेष 58 स्कूलों में बिजली कनेक्शन दिलाए जायेंगे। राज्य शासन से इनकी मंजूरी मिल गई है। 

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर बच्चों को सुरक्षित, सुविधासंपन्न और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। जर्जर हो चुके स्कूल भवनों की जगह अब नए और मजबूत भवन बनाए जाएंगे। 

जिन स्कूलों के भवन पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं, उनके लिये नए भवन राज्य शासन द्वारा मंजूर किए गए हैं। वहीं जो विद्यालय अब तक बिजली सुविधा से वंचित थे, वहाँ नए कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कक्षाओं में रोशनी, पंखे और डिजिटल शिक्षण उपकरणों का उपयोग संभव हो सकेगा।

सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में स्कूलों के नए भवन बनाने एवं जीर्णोद्धार योग्य भवनों की मरम्मत के साथ-साथ शासकीय विद्यालयों में समग्र शिक्षा गुणवत्ता सुधारने की दिशा में भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विशेष तौर पर स्कूलों का निरीक्षण कराकर विद्यालयवार जरूरतों का आंकलन भी कराया जा रहा है। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के प्रयास भी प्रमुखता से हो रहे हैं। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments