GNews 24 : धर्मेंद्र प्रधान का हुआ इस्तीफा,अब प्रल्हाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार !

 सोमवार 27 जुलाई 2026 को आएगा एंटी-पेपर लीक बिल...

धर्मेंद्र प्रधान का हुआ इस्तीफा,अब प्रल्हाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार !

नई दिल्ली।  NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में हो रहे प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के साथ ही सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की 3 प्रमुख मांगों को भी मान लिया. इसके तहत आंदोलन में शामिल किसी भी छात्र के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होगी. साथ ही मृतक छात्रों के परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा. 

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि यह पहला विकेट है. हम यहीं नहीं रुकेंगे, यह तो बस शुरुआत है. मैं उन सभी छात्रों और स्वयंसेवकों को सलाम करता हूं जो पिछले 36 दिनों से यहां डटे हुए हैं.  

इस्तीफे के बाद CJP ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है. इसको लेकर NEET पेपर लीक के चलते छात्रों की परेशानी को देखते हुए हंगर स्ट्राइक पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है. मुझे उम्मीद है कि भारत के लोकतंत्र की रक्षा इसी तरह होती रहेगी. इसके साथ ही, मैं इस आंदोलन का शांतिपूर्ण तरीके से नेतृत्व करने के लिए सीजेपी को बधाई देता हूं. 

जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय 

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब फूड मिनिस्ट्री संभालने वाले प्रहलाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी. 

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा विभागों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा जाए. 

एंटी-पेपर लीक बिल 

सोमवार (27 जुलाई 2026)  को केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पेश करेंगे. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments