संपत्तियों से संबंधित विवाद न्यायालय में लंबित होने का उल्लेख शपथपत्र में नहीं किया...
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के शपथपत्र पर खड़े किए एक गंभीर सवाल !
दतिया । राजपरिवार से जुड़े महाराज गोविंद राहुल देव सिंह ने कलेक्टर को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रत्याशी राजा घनश्याम सिंह ने नामांकन के साथ प्रस्तुत शपथपत्र में अपनी संपत्तियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई है। शिकायत में कहा गया है कि जिन संपत्तियों से संबंधित विवाद न्यायालय में लंबित हैं,उनका उल्लेख शपथपत्र में नहीं किया गया। शिकायतकर्ता ने संबंधित दस्तावेज़ भी प्रस्तुत कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि वे किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं, बल्कि एक सामान्य नागरिक के रूप में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि कोई प्रत्याशी अपनी संपत्ति का सही और पूर्ण विवरण नहीं देता, तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न है।
कांग्रेस हमेशा पारदर्शिता और ईमानदारी की बातें करती है। अब उसे स्पष्ट करना चाहिए कि शपथपत्र में लगाए गए इन आरोपों का सच क्या है। जनता को जवाब चाहिए, क्योंकि चुनावी शपथपत्र केवल औपचारिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि मतदाताओं के प्रति कानूनी और नैतिक जवाबदेही का आधार है।



0 Comments