G NEWS 24 : जिले के स्कूलों में विशेष शिविर लगाकर किया जा रहा है मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन एवं आधार पंजीयन का काम

अब तक 40 शिविर लगे, 904 बच्चों के आधार पंजीयन व अपडेशन का कार्य संपन्न...

स्कूलों में विशेष शिविर लगाकर किया जा रहा है मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन एवं आधार पंजीयन

ग्वालियर। जिले के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन एवं आधार पंजीयन के लिये कलेक्टर रुचिका चौहान की पहल पर विशेष आधार शिविर लगाए जा रहे हैं। गत 15 जुलाई से रोस्टर अनुसार स्कूलों में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अब तक लगे 40 शिविरों में 904 बच्चों के आधार पंजीयन व अपडेशन संबंधी कार्य किया जा चुका है। 

जिले के अन्य स्कूलों में भी रोस्टर अनुसार स्कूलों में आधार कैंप का आयोजन किया जायेगा। खासतौर पर ऐसे स्कूलों में यह शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें अधिक बच्चे बायोमैट्रिक अपडेशन एवं आधार पंजीयन से शेष हैं। शिविरों में बायोमैट्रिक अपडेशन मशीन पहुंचाई जा रही है और मौके पर ही यह अपडेशन और आधार पंजीयन का काम किया जा रहा है। 

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने अभियान बतौर यह कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पाँच वर्ष से ऊपर का कोई भी बच्चा मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन एवं आधार पंजीयन से शेष नहीं रहना चाहिए। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments