G NEWS 24 : मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई संपन्न, लिए अनेक निर्णय

शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा...

मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई संपन्न, लिए अनेक निर्णय

ग्वालियर। मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। बाल भवन स्थित टीएलसी में आयोजित बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, गायत्री सुधीर मंडेलिया, संध्या सोनू कुशवाह, उपासना संजय यादव, शकील मंसूरी, विनोद यादव माठू, प्रेमलता धर्मेन्द्र जैन, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा, कार्यपालन यंत्री शालिनी सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

बैठक में नगर निगम ग्वालियर अंतर्गत मेयर-इन-काउंसिल के नियोक्ता अधिकार क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नति के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत पुष्टि की गई। इसके साथ ही  दिनांक 10.07.2026 को आयोजित विशेष राजस्व वसूली शिविर के अन्तर्गत सम्पत्ति कर एवं जल उपभोक्ता प्रभार की अग्रिम राशि जमा किये जाने पर 06 प्रतिशत विशेष छूट का लाभ दिये जाने बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत पुष्टि की गई। साथ ही फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा जमा कराये जाने वाला शुल्क अद्यतन करने बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त प्रस्ताव वापिस किया गया। 

बैठक में एजेंडे के अतिरिक्त तीन बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें वर्तमान वर्ष के सम्पत्तिकर में 6 प्रतिशत छूट की अवधि 30 जून तक थी। इसे 31 अगस्त 2026 तक करने का प्रस्ताव स्वीकृत कर परिषद की ओर भेजा। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग 2 पर एमएम-30 ग्रेड सीसी सड़क निर्माण कार्य की समयावधि 15.09.2026 तक बडाने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। साथ ही कार्यपालन यंत्री श्रीकांत कांटे की पदोन्नति से संबंधित रिपोर्ट समिति द्वारा प्रदाय किए जाने के उपरांत उनके लिफाफे को खोलने की अनुमति प्रदाय की। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments