अब कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष के बीच सीधा मुकाबला ...
दतिया राजघराने के मुखिया घनश्याम सिंह को कांग्रेस ने उपचुनाव में अपना प्रत्याशी किया घोषित है!
दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर ऐलान किया है। घनश्याम सिंह दतिया राजघराने के मुखिया है।
प्रत्याशी के रूप घनश्याम सिंह के नाम की घोषणा के बाद घनश्याम सिंह ने कहा कि चुनाव लेकर उनकी तैयारी पूरी है। दतिया उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी का उम्मीदवार का ऐलान किया है। ऐसे में अब कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।


0 Comments