G NEWS 24 : एमपी के सीहोर में हुआ दर्दनाक हादसा, पांच की मौत !

ट्रक और बुलेरो की बीच हुई भीषण टक्कर...

एमपी के सीहोर में हुआ दर्दनाक हादसा, पांच की मौत !

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए। 

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य को तेज किया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments