03 एकड़ जमीन में लगेगी डिफेंस फैक्ट्री, ड्रोन और गोला-बारूद बनाया जायेगा...
आज CM करेंगे 2,500 करोड़ रुपए के अत्याधुनिक अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास !
भोपाल। शिवपुरी के के पाली गांव में अभी तक खेती के लिये जाना जाता था। यहां टमाटर, गेहूं और चने की फसलें पैदा की जाती थी। लेकिन कुछ माह के बाद यही इलाका अब डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की वजह से पहचान बनेगा। कोलारस इलाके पालीगांव के पास अड़ाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस लगीाग 2500 करोड़ रूपये की लागत से डिफेंस यूनिट स्थापित कर रही है। इससे करीब 2 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 5 जुलाई को शिवपुरी में अडानी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे लगभग 2,500 करोड़ रुपए की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के औद्योगिक विकास के विज़न को नई गति प्रदान करेगी।
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 211.29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया भी जाएगा।
2 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
प्रस्तावित फैक्ट्री राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के किनारे है। जिससे राजस्थान और गुजरात तक सीधा संपर्क मिलता है। पास में एनएच-46 भी है। जो भोपाल और राज्य के दूसरे हिस्सों से जोड़ता है। इस इलाके से रेलवे लाइन भी गुजरती है। ऐसे में भारी मशीनरी, कच्चे माल और तैयार उत्पादों की आवाजाही सड़क और रेल, दोनों से आसानी से हो सकेगी। यही कारण है कि विशेषज्ञ इस स्थान का डिफेंस उद्योग के लिये रणनीतिक रूप से उपयुक्त मानते है।
ड्रोन, गोला-बारूद जैसे उपकरण बनाती है कंपनी
अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस पहले से रक्षा क्षेत्र में सक्रिय है। कंपनी छोटे हथियार, गोला-बारूद, ड्रोन, काउंटर-ड्रोन सिस्टम, सुरक्षा उपकरण और आधुनिक रक्षा तकनीक से जुड़े उत्पाद बनाती है। माना जा रहा है कि शिवपुरी की यूनिट भी देश की रक्षा उत्पादन क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी यह सार्वजनिक नहीं किया है कि यहां कौन-कौन से रक्षा उत्पाद बनाए जाएंगे। सुरक्षा कारणों से ऐसी जानकारी पहले साझा नहीं की जाती। पालीगांव के पास बनने वाली यह यूनिट शिवपुरी का अब तक का सबसे बड़ा औद्योगिक निवेश मानी जा रही है।
रोजगार के अवसर और स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसमें स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।


0 Comments