G News 24 : BLA ने 'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया',बलूचिस्तान को किया आजाद घोषित !

 BLA ने पाकिस्तान आर्मी के जवानों को ले जा रहे एक काफिले पर किया अटैक ...

BLA ने 'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया',बलूचिस्तान को किया आजाद घोषित ! 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ओर पीओके में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है तो दूसरी ओर बलूचिस्तान ने खुद को आजाद देश ही घोषित कर दिया है. इस बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी BLA ने दावा किया है कि उसने मस्तुंग में पाकिस्तान आर्मी के काफिले पर अटैक किया है, जिसमें 45 सैनिक मारे गए हैं. 

BLA ने दावा किया कि बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में पाकिस्तान आर्मी के जवानों को ले जा रहे एक काफिले पर अटैक किया है. इस हमले में 45 से ज्यादा पाक सैनिक मारे गए, जबकि दर्जनों घायल हैं. पाकिस्तान आर्मी की ओर से काफिले पर अटैक की पुष्टि की गई है, हालांकि कितने जवान मारे गए हैं, इस पर कोई जानकारी नहीं दी. यह हमला गुरुवार को क्वेटा-कराची हाईवे पर खदकुचा के पास हुआ है.

BLA ने अटैक को लेकर जारी किया बयान

बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि हमले में काफिले, उसकी सुरक्षा टीम और बाद में घटनास्थल पर पहुंची सेना की दूसरी टुकड़ियों को निशाना बनाया गया. इस हमले को 'फतेह स्क्वाड' ने अंजाम दिया है. बीएलए ने इसे सुनियोजित और जबरदस्त हमला करार दिया है. पाकिस्तान के विद्रोही संगठन ने कहा कि बयान जारी होने के समय भी पाकिस्तान आर्मी के साथ जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है. यह भी कहा गया है कि हालात को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.

जंग खत्म होने के बाद जारी होगा BLA का नया बयान  

BLA ने कहा कि जल्द ही मीडिया को डिटेल में एक बयान जारी किया जाएगा. इस बयान में जिसे वे एक बड़ी लड़ाई बता रहे हैं, उससे जुड़ी अंतिम ऑपरेशनल जानकारी और पाकिस्तानी सेना को हुए जान-माल के नुकसान का उनका आकलन शामिल होगा.

बलूचिस्तान को आजाद देश किया था घोषित

हाल ही में BLA  ने बलूचिस्तान को एक आजाद देश घोषित किया था. सामने आए लेटर में इसे 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' के नाम से नया देश बताया गया था. लेटर में कहा गया था कि बलूचिस्तान की सेना ने क्षेत्र के 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है. इतना ही नहीं देश का झंडा, राष्ट्रगान, नई करेंसी और प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने का भी दावा किया गया. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments