यातायात पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालक की तलाश कर लौटाया टैबलेट...
यातायात पुलिस की तत्परता से राजस्थान के पर्यटक को वापस मिला ऑटो में खोया हुआ टैबलेट !
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक और उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है। यातायात पुलिस ग्वालियर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान से आए एक पर्यटक का ऑटो में छूटा हुआ टैबलेट खोजकर उसे सुरक्षित वापस दिलाया।
फरियादी दौलत सिंह निवासी नागला, जिला दौसा (राजस्थान) ने थाना ग्वालियर में लिखित सूचना दी थी कि दिनांक 05 जून 2026 को वह सूर्य मंदिर से ग्वालियर किला देखने के लिए ऑटो से जा रहे थे। किला गेट के सामने ऑटो से उतरने के दौरान उनका टैबलेट मय बैग के गलती से ऑटो में ही छूट गया। बाद में ध्यान आने पर उन्होंने ऑटो की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
फरियादी ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भापुसे) से भेंट कर ऑटो चालक की तलाश कर उनका टैबलेट वापस दिलाने का अनुरोध किया। उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात अजीत सिंह चौहान को तत्काल यातायात पुलिस की टीम गठित कर ऑटो चालक की तलाश करने के निर्देश दिए गए।


0 Comments