G NEWS 24 : कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जिला बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक में दिए निर्देश

शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को तत्परता से मिले...

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जिला बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक में दिए निर्देश

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य दिसम्बर तक पूर्ण किया जाए। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिला बैंकर्स सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक में यह निर्देश दिए। सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। 

साथ ही ऋण योजनाओं के तहत प्राप्त लक्ष्य के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, आरबीआई भोपाल के सहायक महाप्रबंधक विशाल सिंह यादव, डीडीएम नाबार्ड श्री उज्ज्वल, एलडीएम अमिता शर्मा, बैंक के नोडल अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। 

बैठक में संत रविदास योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडबर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, टंट्या मामा योजना, कामधेनु योजना, पशुपालन और मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। इन योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों के प्रकरण तत्परता से स्वीकृत करने तथा हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के संबंध में भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments