कार चला रहा युवक विकाश जाटव मौके से फरार हो गया...
घर के दरवाजे पर बैठी महिला को तेज रफ्तार कार ने रौंदा,महिला ने मौके पर ही तोड़ा दम !
डबरा। डबरा की साईं विहार कॉलोनी में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने घर के दरवाजे पर बैठी महिला को रौंदा दिया । इस हादसे में 58 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। आपको बता दे साईं विहार कॉलोनी निवासी सादिक खान के मकान के दरवाजे पर उनकी 58 वर्षीय पत्नी रिहाना बानो बैठी थीं। इसी दौरान एमपी 07 सीए 3433 नंबर की एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि रिहाना बानो की मौके पर ही मौत हो गई। घर की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। कार चला रहा युवक विकाश जाटव मौके से फरार हो गया, जबकि कार में बैठा एक युवक राहुल पांडे टक्कर के कारण आगे के शीशे से टकरा गया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला को तुरंत डबरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि एक कार ने घर के बाहर बैठी महिला को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। एक युवक भी घायल हुआ है और कार चालक मौके से फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं इस पूरे घटना क्रम में बड़ी बात ये है कि टक्कर मारने वाली कार आल्टो है जिसका बीमा भी नहीं है साथ ही कार पुरानी होने के कारण रजिस्ट्रेशन भी निरस्त हो चुका है।


0 Comments