G News 24 : आउटसोर्स पर मैन पावर की सेवायें लेने हेतु निविदा आमंत्रण करने के लिए स्वीकृति प्रदान की !

निगम परिषद की बैठक में लिए अनेक निर्णय, बैठक 15 जून तक स्थगित...  

आउटसोर्स पर मैन पावर की सेवायें लेने हेतु निविदा आमंत्रण करने के लिए स्वीकृति प्रदान की !

ग्वालियर। 09 जून 2026 / सभापति मनोज तोमर की अध्यक्षता में नगर निगम परिषद् की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये। बैठक में नगर निगम ग्वालियर के अन्तर्गत विभिन्न कार्य सम्पादित कराये जाने हेतु आउटसोर्स पर मैन पावर की सेवायें लेने हेतु निविदा आमंत्रण करने एवं अन्य स्वीकृति बावत् उक्त प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत सभापति श्री तोमर ने निविदा बुलाई जाने की स्वीकृति प्रदान की तथा निविदा की सक्षम स्वीकृति हेतु प्रकरण पुनः निगम परिषद में प्रस्तुत करने के निर्देष दिए।  

इसके साथ ही महाराज बाड़ा (विक्टोरिया मार्केट) जियो साइंस म्यूजियम की नवीन प्रस्तावित टिकट दरें पुनरीक्षित करने बावत् निगमायुक्त का प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत सभापति श्री तोमर ने उक्त प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की, जिसमें व्यस्क सैलानी 40 रूपये, स्कूली विद्यार्थी 20 रूपये, विदेषी सैलानी 450 रूपये एवं 10 वर्ष तक के बच्चे निषुल्क रहेगें। साथ ही सागरताल स्थित निगम स्वामित्व की भूमि पर व्यवसायिक/आवासीय भूखण्ड परिसर के निर्माण हेतु निविदा आमंत्रण की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत सभापति श्री तोमर ने उक्त प्रस्ताव को स्वीकृत किया तथा निर्देषित किया कि निविदा आने के बाद सक्षम स्वीकृति हेतु प्रकरण निगम परिषद की ओर पुनः भेजा जाए। 

इसके साथ ही बजट वर्ष 2025-26 के कार्यशाला बजट लेखा शीर्ष में राशि पुर्नविनियोजन किये जाने के संबंध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत सभापति श्री तोमर ने निर्देषित किया मूल नस्ति सदन को उपलब्ध कराई जाये तब तक उक्त बिंदु स्थगित रखा जाए। साथ ही नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालय एवं विभागों में आउटसोर्स पर अकुशल सफाई श्रमिक पूर्व से स्वीकृत संख्या 1379 तथा नवीन 321 अकुशल सफाई श्रमिकों को शामिल कर कुल 1700 सफाई श्रमिक उपलब्ध कराये जाने हेतु नवीन निविदा आमंत्रित किये जाने की स्वीकृति के संबंध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत 1700 श्रमिकों उपलब्ध कराये जाने हेतु निविदा की स्वीकृति प्रदान की गई तथा निर्देषित किया कि नवीन 321 श्रमिक समस्त वार्डों में बराबर उपलब्ध करायें जाएं एवं निविदा उपरंात सक्षम स्वीकृति हेतु प्रकरण निगम परिषद की ओर भेजा जाए।

साथ ही सिटी सेन्टर सालासर मॉल के पीछे स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के ब्लॉक- A dks Operation & Maintenance of multilevel parking cum room Top Commercial Activity  अन्तर्गत इच्छा की अभिव्यक्ति (EOI)  के माध्यम से ई-निविदा आमंत्रण किये जाने की स्वीकृति एवं सिटी सेन्टर सालासर मॉल के पीछे स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के ब्लॉक-BDK's Operation & Maintenance of Multilevel Parking cum Rooftop Commercial Activity  अन्तर्गत इच्छा की अभिव्यक्ति (EOI)   के माध्यम से ई-निविदा आमंत्रण किये जाने की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त का प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत सभापति श्री तोमर ने निर्देषित किया कि नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में 3 दिन में स्थल निरीक्षण किया जाएगा, उसके बाद निर्णय लिया जाएगा, तब तक बिंदु को स्थगित किया गया। 

ग्वाला नगर स्थित आरक्षित 5.088 हैक्टेयर भूमि के भाग में 01 हैक्टेयर भूमि श्वान आश्रय स्थल हेतु उपयोग परिवर्तन किये जाने के संबंध में निगमायुक्त का प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत सभापति श्री तोमर ने उक्त प्रस्ताव को स्वीकृत किया। इसके साथ ही हस्सू हदू खां सभागार पार्क को ध्रुपद केन्द्र संगीत अकादमी एवं जनहित में खाली कराने के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा उपरंात सभापति श्री तोमर ने 19-6 के बहुमत के आधार पर उक्त प्रस्ताव को निरस्त करने के निर्देष दिए। बैठक चर्चा जारी रहते बैठक 15 जून 2026 दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी गई। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments