G News 24 : जनरल मोटर्स ने हजारों कर्मचार‍ियों को नौकरी से न‍िकाला !

 फैक्ट्री में इंसानों की जगह तैनात किए 50 रोबोट्स...

जनरल मोटर्स ने हजारों कर्मचार‍ियों को नौकरी से न‍िकाला !  

ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी जनरल मोटर्स (GM) से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. कंपनी ने अमेर‍िका के मिशिगन में स्‍थ‍ित असेंबली प्लांट में बड़ा बदलाव करते हुए 50 रोबोट्स के जर‍िये काम शुरू कर द‍िया है. जनरल मोटर्स में प‍िछले कुछ साल से लगातार छंटनी की जा रही है. पहले 600 से इंजीनियर्स की छंटनी क‍िये जाने के बाद अब जनरल मोटर्स ने अपने 1000 कर्मचार‍ियों को नौकरी से न‍िकालकर 50 रोबोट्स की तैनाती कर दी है.लागत कम करने और प्रोडक्‍शन कैप‍िस‍िटी बढ़ाने के नाम पर उठाए गए इस कदम का अब भारी विरोध हो रहा है. यह पहला मौका नहीं है, जब जनरल मोटर्स ने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है.

कंपनी पिछले कुछ समय से लगातार छंटनी कर रही है. इससे पहले कंपनी ने आईटी (IT) ड‍िपार्टमेंट से 600 से ज्‍यादा इंजीनियर्स को नौकरी से निकाल दिया था, यह पूरे व‍िभाग का 10 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा था. पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने कंप्यूटर-एडेड डिजाइन यानी कैड (CAD) के 200 से ज्‍यादा इंजीनियर्स की छंटनी की थी. जानकार इसे ऑटोमोटिव और टेक सेक्टर में 'स्किल्स स्वैप' यानी हुनर की अदला-बदली के रूप में देख रहे हैं. इसमें कंपनियां पारंपरिक सॉफ्टवेयर जॉब को कम करके एआई और और ऑटोमेशन में न‍िवेश बढ़ा रही हैं.

कंपनी का दावा, काम में तेजी आएगी

इस मामले में जिस तकनीक का यूज क‍िया जा रहा है, उसे 'कोबॉट्स' (Collaborative Robots) कहा जाता है. इन एडवांस रोबोट्स को इंसानों के साथ मिलकर काम करने के लिए डिजाइन किया गया एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन लाइन में ये कोबॉट्स बचे हुए मानव कर्मचारियों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं. कंपनी का मानना है कि इससे काम में तेजी आएगी और गलतियों की गुंजाइश कम होगी. इंसानों की जगह रोबोट्स लाने के फैसले पर विवाद बढ़ा तो जनरल मोटर्स (GM) के प्रवक्ता केविन केली ने सफाई पेश करते हुए कहा क‍ि इन रोबोट्स को कर्मचारियों की नौकरी छीनने के लिए नहीं, बल्कि उनकी मदद के लिए लाया गया है.

कंपनी के कदम का मजदूर संगठनों ने क‍िया व‍िरोध

कंपनी का कहना है कि रोबोट्स प्‍लांट के ऑपरेशन्स में आधुन‍िक तकनीक को शामिल करने की बड़ी योजना का हिस्सा है. कंपनी के अनुसार ये कोबॉट्स वर्क‍िंग प्‍लेस पर सुरक्षा का ध्‍यान रखेंगे और कर्मचारियों को थकान से राहत देंगे. जिन कर्मचारियों को इस वजह से काम से हटाया गया है, उन्हें 'अस्थायी छंटनी' का नाम दिया गया है. वे कब वापस काम पर लौटेंगे, इसको लेकर कंपनी ने कोई टाइम ल‍िम‍िट तय नहीं की है. कंपनी की तरफ से द‍िये गए तर्क से मजदूर संगठन सहमत नहीं हैं. उन्होंने इसे कर्मचारियों के अधिकारों पर बड़ा हमला बताया है.

उम्मीद से कम चल रही EV की ड‍िमांड

जनरल मोटर्स यह कदम ऐसे समय में उठा रही है जब बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की ड‍िमांड उम्मीद से कम चल रही है. मांग में आ रही कमी के कारण कंपनी को पिछले एक साल के दौरान कई बार इस प्लांट में प्रोडक्‍शन रोकना पड़ा है. लेकिन इन चुनौतियों और छंटनी के बीच कंपनी की तिजोरी तेजी से भर रही है. साल 2026 की पहली तिमाही में जनरल मोटर्स ने 4.25 बिलियन डॉलर का बंपर मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 22 प्रतिशत ज्यादा है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments