G NEWS 24 : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी

कोई चोर यह नहीं कहता है कि हमने चोरी की है...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी

लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने रविवार को टिन्नू यादव समेत सभी आठ आरोपियों के घरों पर छापेमारी की. इस दौरान, टिन्नू के घर से पुलिस ने कुछ ज्वैलरी और कागजात बरामद किए हैं. साथ ही कुछ कैश और प्रॉपर्टी के कागजात भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के परिवारवालों के बयान भी दर्ज किए हैं. पुलिस का कहना है कि क्या-क्या रिकवर हुआ है इसका शाम तक एसेसमेंट किया जाएगा और रात में पुलिस तय करेगी कि कल आरोपियों की पुलिस रिमांड ली जाए कल या नहीं. 

इससे पहले रविवार सुबह पुलिस टीम लेखपाल को साथ लेकर टिन्नू यादव के घर पहुंची. उन्होंने परिजनों से बात की और उसके बाद घर के अंदर प्रवेश किया. इसी तरह, अलग-अलग पुलिस टीमों ने रामशंकर मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला और मनीष यादव के घरों पर भी छापे मारे. छापेमारी पर आरोपी अनुकल्प मिश्रा के पड़ोसी कृष्णानंद तिवारी ने कहा, "पुलिस की कार्रवाई चल रही है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. चढ़ावा में गबन करके इन लोगों ने भगवान के साथ छल किया है. हजारों करोड़ों रामभक्तों के साथ भी छल हुआ है. वह बहुत ही शर्मनाक है और इस घटना के लिए कभी माफी नहीं दी जा सकती है." 

अनुकल्प मिश्रा के बारे में पड़ोसी ने कहा, "मैं उन्हें 5-6 महीने से जानता हूं. उन्होंने घर पर धार्मिक आयोजन कराया था. तब आसपास के सभी लोगों को बुलाया गया था. उनका व्यवहार कभी गलत नहीं लगा, लेकिन कोई चोर यह नहीं कहता है कि हमने चोरी की है." एक अन्य पड़ोसी अनुराग मिश्रा ने कहा, "वह अनुकल्प मिश्रा को लगभग एक साल से जानते हैं. कभी कोई संदिग्ध हरकत नजर नहीं आई. उनका अच्छा स्वभाव था, लेकिन उनके अंदर के भाव को हम नहीं जान सकते. दान प्रकरण पूरा जांच का विषय है."

Reactions

Post a Comment

0 Comments