कोलकाता पुलिस,डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप और फायर एंड इमरजेंसी की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कोलकाता के तारातला में गोदाम की शेड गिरी, 50-60 लोग अंदर दबे !
पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में आज बुधवार (24 जून 2026) को दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की अचानक ढह गई,जिसमें 50-60 लोग दब. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. अभ तक 9 घायलों को SSKM हॉस्पीटल ले जाया गया है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है. कोलकाता पुलिस ने कहा, ‘तारातला इलाके में ब्रेस पुल के निकट ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर इस गोदाम की छत गिर गई. हमारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. इस घटना के समय कुछ लोग वहां काम कर रहे थे.'
अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, नागरिक सुरक्षा और फायर एंड इमरजेंसी की टीम घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारी भी बचाव कार्य में मदद करते दिखे, जबकि गिर चुके लोहे के बीम को हटाने के लिए क्रेन और मशीनों को लगाया गया है. बुधवार दोपहर मजदूर रोजाना की तरह निर्माण कार्य में जुटे हुए थे. इसी दौरान गोदाम की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा. भारी मलबा गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग उसके नीचे दब गए.
लोहे के बीम और कंक्रीट का मलबा मजदूरों पर गिरा...
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जब अचानक निर्माणाधीन छत गिरी, तो उस वक्त कई मजदूर बिल्डिंग के अंदर ही काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे में लोहे के बड़े बीम और कंक्रीट का मलबा नीचे मजदूरों पर आ गिरा, जिससे मजदूर मलबे के नीचे ही दब गए।
वीडियो में दिखा भयानक मंजर
हादसे के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स किसी को फोन पर कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि सर जल्दी से आदमी भेजिए, यहां कई लोग मलबे में दबे हैं। कई लोगों की मौत हो गई है। इस वीडियो में लोहे के बड़े-बड़े बीम और कंक्रीट का मलबा गिरा हुआ दिखाई दे रहा है।
5 लोगों की मौत- BJP नेता का दावा
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे को लेकर बीजेपी नेता राकेश सिंह ने कहा कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा, 'पांच लोगों की जान चली गई है. कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है.' हालांकि, प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.'
इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री इंद्रनील खान ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा, 'हमारी प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को बचाना है. सभी बचाव दल मौके पर मौजूद हैं. यह सब गैर-कानूनी है जो TMC के सत्ता में रहने के दौरान बनाया गया था.'
पश्चिम बंगाल के मंत्री इंद्रनील खान ने कहा, "हमारी प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को बचाना है...सभी बचाव दल मौके पर मौजूद हैं...यह सब गैर-कानूनी है जो TMC के सत्ता में रहने के दौरान बनाया गया था..." https://t.co/6veQFKVCkH pic.twitter.com/Hv5Zgshajh
स्थानीय लोगों के मुताबिक, छत गिरने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी. कुछ ही मिनटों में आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और शुरुआती राहत कार्य में मदद करने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.


0 Comments