लीकेज एवं गन्दे पानी की शिकायतें आ रही शिकायतों को दूर करने के लिए...
अनुभवी प्लंबरों का नगर निगम ग्वालियर में किया जा रहा है रजिस्ट्रेशन !
ग्वालियर। नगर निगम क्षेत्र में कार्य करने वाले अनुभवी प्लंबरों का नगर निगम रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इन प्रशिक्षित प्लंबरों के द्वारा ही अब सीवर एवं पानी की लाइनों में नल एवं सीवर के कनेशन एवं मेंटिनेंस किया जायेगा।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के आदेशानुसार नगर निगम, ग्वालियर सीमान्तर्गत क्षेत्रो में व्यक्तिगत जल कनेक्शन एवं सीवर कनेक्शन के लिए नगर निगम की सीवर एवं पानी की लाइनों में अशिक्षित एवं अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा बिना सक्षम स्वीकृति प्राप्त किये गड्ढे खोद कर कनेक्शनों का कार्य प्रायः किया जा रहा है। जिसके कारण पानी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे उनमे लीकेज एवं गन्दे पानी की शिकायतें आ रही सीवर लाइनो में चैम्बर में व्यक्तिगत कनेक्शन का कार्य करते समय चैम्बर में अनावश्यक अधिक साइज का होल कर मिलान करते है तथा ऐसा करने से चैम्बर की दीवार भी क्षतिग्रस्त होती है एवं ईटें आदि चैम्बर में ही छोड देते है जिसके कारण सीवर लाइन चोक होने की शिकायतें बढ़ती है।
ग्वालियर नगर निगम में वर्तमान समय में प्लम्बर पंजीकृत नहीं है, जिसके कारण शासकीय नुकसान के लिये उत्तरदायित्व निर्धारण किया जाना संभव नही हो पा रहा है । आमजन को भी यह ज्ञात नहीं होता है कि उक्त कार्य उन्हें किस व्यक्ति से कराना है। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय आदेश जारी किया है कि विभागीय जल नलिकाओं एवं सीवर लाइनों से व्यक्तिगत एवं शासकीय मिलान एवं संयोजन का कार्य नगर निगम ग्वालियर में पंजीकृत शिक्षित/प्रशिक्षित प्लम्बर द्वारा ही किया जावेगा ।
इसके लिए प्रशिक्षित प्लंबर कार्यपालन यंत्री जलप्रदाय नगर निगम ग्वालियर को GoogleForm Link & https://forms.gle/WUpVLbksy9PpctcUAपर अथवा नगर निगम मुख्यालय के कक्ष क्रमांक 318 तृतीय तल निगम मुख्यालय तथा मोबाईल नम्बर 9584083106 से सम्पर्क स्थापित कर आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु निर्धारित विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने उपरान्त निर्धारित शुल्क जमा कर प्राप्त किया जा सकेगा।


0 Comments