G News 24 : सेवानिवृत्त जवान ने दामाद-ससुर पर ठोंके फायर,रेत डंप करने को लेकर चल रहा था विवाद !

 उपचार के दौरान एक की मोत तो दूसरे की हालत नाजुक...

सेवानिवृत्त जवान ने दामाद-ससुर पर ठोंके फायर,रेत डंप करने को लेकर चल रहा था विवाद !

ग्वालियर। महाराजपुरा थाना इलाके में पटरी रोड पर बुधवार की सुबह 10.30 बजे बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान विष्णु दुबे ने ससुर-दामाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी और उसके साथियों ने 15-20 राउंड फायर किये। इस गोलीबारी में घायल हुए महेन्द्र उर्फ भोला गुर्जर और सत्यभान गुर्जर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां पर इलाज के बीच में ही मौत हो गयी। वहीं सत्यभान गुर्जर वेंटिलेटर पर है उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों में सरकारी भूमि पर रेत डंप करने को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह भी इसी बात को लेकर झड़प हो गयी। पुलिस के अनुसार भोला और सत्यभान गुर्जर पटरी रोड़ से गुजर रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते। आरोपियों ने कट्टों और पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां दोनों युवकों को लगने से वह सड़क पर ही लहूलुहान हो कर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गये।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण भोला ने दम तोड़ दिया। वहीं सत्यम गुर्जर के शरीर में लगी गोलियों को निकालने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी विष्णु दुबे और उसके साथियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित कर मुरार, भिंड और मुरैना सहित संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments