G News 24 : सराफा व्यापारी ने फांसी लगाई,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की !

 श्रीकृष्ण सोनी की उप नगर मुरार के सदर बाजार में सोने-चांदी की दुकान है...

 सराफा व्यापारी ने फांसी लगाई,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की !

ग्वालियर। आर्य नगर इलाके में देर शाम को सदर बाजार के एक सराफा कारोबारी ने फांसी लगा ली। पति को फंदे पर लटा देख पत्नी ने बेटे को जानकारी दी। बेटा अपनी दुकान से दौडता हुआ घर आया। पिता फंदे पर लटका देख तत्काल उसने चाकू से फंदा काटा और हॉस्पिटल लेकर गया। वहां डॉक्टर ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुुरार थाना पुलिस ने बताया कि आर्य नगर निवासी श्रीकृष्ण सोनी की मुरार सदर बाजार में सोने-चांदी की दुकान है।

शाम करीब 4 बजे उनका 28 वर्षीय बेटा आशुतोष सोनी रोज की तह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर मां अर्चना सोनी का फोन आया। मां फोन पर बिलख-बिलख कर रो रही थीं और उन्होंने आशुतोष को तुरंत घर आने के लिए कहा। मां को इस हाल में देखकर आशुतोष घबरा गया औ दुकान छोडकर तुरंत घर के लिए भागा। बता दें कि जब बेटा घर पहुंचा तो मां अर्चना और दादी लक्ष्मी सोनी जोर-जो से रो रही थीं। मां ने रोते हुए बताया कि उसके पिता ने अंदर कमरे में फांसी लगा ली है। 

आशुतोष भागकर कमरे में गया तो देखा कि उसके पिता श्रीकृष्ण सोनी छत के कुंदे से लोहे का तार का फंदा बनाकर लटके हुए थे। उसने तुरंत फंदे को खोलने का प्रयास किया लेकिन तार कस जाने के कारण वह हाथ से नहीं खुला। इसके बाद आशुतोष ने रसोई से चाकू लाकर तार को काटा और पिता के शव को नीचे उतारा। उस वक्त पिता की नब्ज हल्की चल रही थी और वह बेहोश थे।

आशुतोष तुरंत अपने परिजनों की मदद से अचेत पिता को कार में डालकर इलाज के लिए गोला का मंदिर स्थित बिरला अस्पताल लेकर भागा। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद श्रीकृष्ण सोनी कोा मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा

डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल लाने से कुछ देर पहले ही वह दम तोड चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस की टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर रहस्य गहरा गया है। पुलिस इसी थ्योरी पर काम कर रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments