G News 24 : अगर कांग्रेस की सरकार होती,तो पेट्रोल-डीजल के दाम अभी तक डबल कर देती : शाहनवाज हुसैन

पेट्रोल-डीजल के दामों पर मोदी को घेर रही कांग्रेस पर BJP के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन का पलटवार... 

अगर कांग्रेस की सरकार होती,तो पेट्रोल-डीजल के दाम अभी तक डबल कर देती : शाहनवाज हुसैन 

चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम अब आए दिन बढ़ने लगे हैं. पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दाम बढ़ने लगे तो महंगाई भी बढ़ने लगी है. कांग्रेस, एनडीए सरकार पर हमलावर है. भाजपा के नेता इस बढ़ोतरी को दुनिया के देशों की तुलना में कम से कम बता रहे हैं. अब भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने क्या कहा है, आपको सुनना चाहिए. 

कांग्रेस मोदी सरकार को घेर रही है, तो भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अब पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि दुनिया की जो स्थिति है, पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल, गैस के दाम बढ़े हैं. उस अनुपात में भारत में सबसे कम बोझ जनता पर डाला जा रहा है और कांग्रेस सियासत कर रही है. उन्होंने आगे कह दिया कि अगर कांग्रेस आज हुकूमत में होती, तो ये पेट्रोल-डीजल के दाम को डबल कर देती. 

भाजपा नेता ने कहा कि सरकार इससे निपटने का पूरा इंतजाम कर रही है लेकिन कांग्रेस इसपर सिर्फ राजनीति कर रही है. इसपर पूरे देश को एकजुट रहना चाहिए. आगे शाहनवाज का वीडियो सुनिए. 

भारत ही एक ऐसा देश है, जहां कम से कम वृद्धि हुई है,फिर विपक्ष कर रहा है ...

लखनऊ में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने CNG की कीमतों में बढ़ोतरी पर कहा कि पूरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस प्रकार की घटनाएं घट रही हैं, युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं... ऐसे समय में दुनिया बड़ी संकट में फंसी है. उसमें भारत ही एक ऐसा देश है, जहां कम से कम वृद्धि हुई है. ये वृद्धि नहीं होनी चाहिए, हम इसके समर्थक है लेकिन इन परिस्थितियों में भी पीएम किस प्रकार से अपने नागरिकों के लिए प्रबंधन कर रहे हैं, ये प्रशंसनीय है. 

कांग्रेस नेता बोले, महंगाई सब पर पड़ेगी

दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतें बढ़ने पर भाजपा को कोसा. उन्होंने कहा, 'भाजपा और मोदी सरकार आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है. पेट्रोल-डीजल के दाम साढ़े 7 रुपए 10 दिन के अंदर बढ़ा दिए और CNG का दाम 10-11 दिन के अंदर बढ़ा दिए. ये आम आदमी को लूट रहे हैं और अपने मित्रों, कंपनियों और कुछ सरकारी कंपनियों को फायदा पहुंचा रहे हैं. ये महंगाई सब पर पड़ेगी.'

'चुनाव के समय भी संकट था, पर कीमतें नहीं बढ़ीं'

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, 'यह संकट तब भी जारी था जब राज्यों में चुनाव हो रहे थे. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तब भी बंद था, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी थीं. LPG और CNG की कीमतें भी नहीं बढ़ी थीं. हालांकि, जैसे ही चुनाव खत्म हुए, मोदी सरकार ने चुनावी खर्चों की भरपाई के लिए पिछले दो हफ्तों में लगातार कीमतें बढ़ाकर लगभग दस रुपये बढ़ा दिए. अब यह कहना मुश्किल है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी कहां जाकर रुकेगी और कौन जवाब देगा. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments