G News 24 : बुजुर्गों को बुजुर्गों को लिफ्ट देकर उनकी जेब साफ करने वालों के विरद्ध पुलिस का मिशन ‘सिविल ड्रेस’ !

 दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूपी के झांसी से जुड़े है तार...

बुजुर्गों को बुजुर्गों को लिफ्ट देकर उनकी जेब साफ करने वालों के विरद्ध पुलिस का मिशन ‘सिविल ड्रेस’ !

डबरा। सिटी थाना पुलिस इन दिनों ऐसे अपराधियों को पकड़ने के मिशन पर निकली है जिसके लिए उन्हें वर्दी से परहेज करना पड़ रहा है। सिविल ड्रेस में तैनात इन पुलिसकर्मियों को देख ऐसा लगता है कि जैसे कोई विशेष स्क्वाड तैयार किया गया है। पुलिस इस अवतार में इसलिए दिखी क्योंकि कुछ लोगों ने उनके क्षेत्र की जनता को परेशान किया था। उन्हें सुनसान इलाके में लिफ्ट का झांसा देकर उनके जेब पर हाथ साफ किया था।

झांसी से यहां आकर करते थे लूट

दरअसल हाल ही में पुलिस के पास ऐसी कई शिकायतें आई जिसमें कुछ लोग भोल-भाले लोगों कों लिफ्ट का झांसा देकर उनके जेब साफ कर लेते हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए टीम गठित की और सिविल ड्रेस में उनकी तैनाती की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वृद्ध लोगों को लिफ्ट देकर जेब कतरने वाले दो आरोपियों को पकड़ने मे सफलता हासिल की है। आरोपी धर्मेन्द्र अहिरवार और जितेन्द्र अहिरवार जो उत्तरप्रदेश झांसी के रहने वाले हैं। इन जेब कतरों से तीन मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों से 10 हजार 200 रूपए और घटनाओं में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी जब्त किया गया है।

तीन पीड़ितों से कर चुके हैं लाखों की लूट

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा करते हुए कहा है कि दोनों ही आरोपी रास्ते से लोगों को लिफ्ट देकर बड़ी चालाकी के साथ जेब कतरने जैसी वारदात करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर जांच करते हुए खुलासा हुआ है कि इन्होंने रतन सिंह रावत निवासी भदौना से 27 हजार रूपए, लायकराम जाटव निवासी हातेड़ा से 65 हजार और भगवानदास बाथम निवासी जरावनी से 77 हजार रूपए लूटे थे। तीनों ही मामले की शिकायत डबरा सिटी थाने में दर्ज थी।

पुलिस ने प्रेसवार्ता करके मीडियो को पूरे मामले से अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर और SDOP सौरभ कुमार ने  उस टीम की भी सराहना की जिन्होंने इस पूरे मामले में पड़ताल कर आरोपियों को उनकी सही जगह पहुंचाने का काम किया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments