G News 24 : युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा,जूतों की माला पहनाई,पेशाब पिलाया !

 घटना का वीडियो वायरल होने के बाद युवक के परिजन गेगल थाना पहुंचे...

युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा,जूतों की माला पहनाई,पेशाब पिलाया !

अजमेर।  राजस्थान के अजमेर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गेगल थाना क्षेत्र के गगवाना में काम कर रहे एक युवक का उसी के रिश्तेदारों ने बंधक बना लिया और अपने गांव ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जूतों की माला पहनाई गई और अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उसे पेशाब तक पिलाया गया।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद युवक के परिजन गेगल थाना पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। अजमेर के निकट कुचील निवासी जीतू नाथ गगवाना में एक ठेकेदार के यहां लकड़ी काटने का काम कर रहा था। शनिवार सुबह एक पिक अप में कुछ लोग आए और जीतू नाथ के साथ मारपीट करने लगे और उसे जबरन बंधक बनाकर अपने साथ बीर गांव ले गए, वे उन्होंने जीतू को जूतों की माला पहनाई, मारपीट की और पेशाब पिलाया।

युवक को जबरन उठाकर ले गए आरोपी

युवक के परिजन के अनुसार, एक युवती की शादी बीर गांव में महेंद्र नाम के युवक से हुई थी, जिससे उसका तलाक हो गया था। तलाक के बाद युवती अपने घर अरड़का गांव में रह रही थी। कुछ माह पहले जीतू से उस युवती ने शादी कर ली। इस पर युवती के पहले के ससुराल वालों ने मामला जाति के फैसले के तहत नहीं निपटने का आरोप लगाया। इसी को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। इसी ववाद के चलते जीतू को जबरन उठाकर आरोपी ले गए और उसके साथ अमानवीय कृत्य किया। पुलिस ने जीतू के परिजन की सूचना पर मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही, जीतू को आरोपियों के चुंगल से मुक्त करा लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments