CM की मंशा के अनुरूप परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक खेती को प्रोत्साहित करने...
जैविक उत्पादों की बायर-सेलर मीट में शामिल होने के लिए खरीदारों से आवेदन आमंत्रित !
सांकेतिक तस्वीरग्वालियर। ग्वालियर सहित मुरैना एवं शिवपुरी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) के अंतर्गत जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस क्रम में चयनित किसानों द्वारा उत्पादित जैविक कृषि उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंटरनेशनल कॉम्पिटेंस सेंटर फॉर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर (ICCOA) द्वारा बायर-सेलर मीट का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञात हो मौजूदा साल को प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में यह आयोजन रखा गया है।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास रणवीर सिंह जाटव से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम 6 मई 2026 को प्रातः 9:30 बजे से सेंट्रल पार्क होटल, ग्वालियर में आयोजित होगा। आयोजन में ग्वालियर, मुरैना एवं शिवपुरी जिलों के PGS ग्रीन-1 प्रमाणित किसानों द्वारा उत्पादित जैविक फसलें जैसे गेहूँ, चना, सरसों, सब्जियां एवं अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।
इस मंच के माध्यम से खरीदारों, व्यापारियों एवं निर्यातकों को किसानों से सीधे जुड़ने और दीर्घकालीन व्यापारिक संबंध स्थापित करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक थोक एवं खुदरा विक्रेता, प्रोसेसर, निर्यातक एवं अन्य खरीदारों से अपील की गई है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर जैविक उत्पादों की खरीद हेतु किसानों से सीधे संपर्क स्थापित करें।
इच्छुक खरीदार 3 मई 2026 तक मोबाइल नंबर 7568758497 पर संपर्क कर अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से अपना पंजीयन सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उपसंचालक कृषि, जिला ग्वालियर कार्यालय या उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।यह आयोजन किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने और जैविक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


0 Comments