G News 24 : TCS धर्मांतरण केस की मुख्य आरोपी निदा खान की हुई गिरफ्तारी,अब पूछताछ में खुलेंगे गहरे राज !

 निदा खान और अन्य आरोपियों ने पीड़िता को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया... 

TCS धर्मांतरण केस की मुख्य आरोपी निदा खान की हुई गिरफ्तारी,अब पूछताछ में खुलेंगे गहरे राज !

TCS कॉर्पोरेट जिहाद की मुख्य आरोपी निदा खान को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आज उसे नासिक की अदालत में पेश किया जाएगा. अग्रिम जमानत की याचिका कोर्ट ने निदा खान की खारिज कर दी थी. इसके बाद बीती रात उसकी गिरफ्तारी हुईं.पुलिस ने निदा खान को संभाजी नगर गिरफ्तार किया है.

आरोपी निदा खान एक महीने से फरार थीं. लेकिन अब नासिक क्राइम ब्रांच के हाथ कामयाबी लगी है. निदा खान के साथी दानिश शेख शाहरुख कुरेशी रजा मेमन और अख्तर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि निदा खान इस मामले में सारे राज उगल सकती है और इससे कई और लोग भी बेनकाब हो सकते हैं.

फरार निदा खान छत्रपति संभाजीनगर के नारेगांव स्थित कौसर कॉलोनी में अपने एक रिश्तेदार के किराए के फ्लैट में छिपी हुई थी. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले 3-4 दिनों से अपने माता-पिता, भाई और मौसी के साथ वहां रुकी हुई थी. जानकारी के अनुसार, उसके साथ कुल 5 और लोग थे.

निदा खान संभाजीनगर के कुछ वकीलों के संपर्क में थी और हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करने की तैयारी कर रही थी. नासिक पुलिस को तकनीकी विश्लेषण के जरिए उसके ठिकाने का पता चला. पुलिस ने 20 से अधिक जवानों की एक टीम तैनात की थी, जो सादे कपड़ों में पिछले 3-4 दिनों से उस इलाके की रेकी कर रहे थे.

सादे कपड़ों में 20 से अधिक पुलिसकर्मी (महिला अधिकारियों सहित) पिछले चार दिनों से उस पर नजर रखे हुए थे. इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खाकी वर्दी या पुलिस वाहनों का इस्तेमाल नहीं किया, ताकि निदा को भनक न लगे और वह फिर से फरार न हो जाए.

सूत्रों के अनुसार, पिछले एक महीने में निदा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए नासिक, ठाणे, भिवंडी, मुंब्रा और छत्रपति संभाजीनगर जैसे शहरों में शरण ली थी. गुरुवार (7 मई 2026) देर रात उसे सूतगिरणी चौक स्थित न्यायाधीश के निवास पर पेश किया गया. नासिक पुलिस ने वहां से उसकी ट्रांजिट रिमांड हासिल की.

निदा खान पर आरोप क्या है?

निदा खान और अन्य आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया. उसे बुरखा दिया गया और 'मुहम्मद पैगंबर का पवित्र जीवन" नामक पुस्तक पढ़ने के लिए दी गई. निदा ने कथित तौर पर पीड़िता के मोबाइल में इस्लामिक एप्लिकेशन इंस्टॉल किए और उसे लगातार इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब लिंक और वीडियो भेजे ताकि उसे धार्मिक शिक्षा दी जा सके. इन वीडियो के स्रोत की जांच अभी बाकी है.

आरोप है कि निदा पीड़िता को अपने घर ले जाकर नमाज पढ़ना और हिजाब और बुरखा पहनने का तरीका सिखाती थी. मुख्य आरोपी दानिश शेख ने पीड़िता के शैक्षणिक और महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे. जांच के अनुसार, वे 'मालेगांव पार्टी' के माध्यम से पीड़िता का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू करने वाले थे.

नौकरी के बहाने मलेशिया भेजने का था प्लान

जांच में सामने आया है कि आरोपी दानिश और तौसिफ, पीड़िता को नौकरी के बहाने मलेशिया में 'इमरान' नामक व्यक्ति के पास भेजने की तैयारी में थे. इस अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहराई से जांच होना बाकी है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या निदा खान को इस अपराध को अंजाम देने के लिए कोई बाहरी वित्तीय मदद या फंडिंग मिली थी. FIR दर्ज होने के बाद निदा को किसने शरण दी और कंपनी से ट्रांसफर होने के बाद भी वह अन्य आरोपियों के साथ किस तरह संपर्क में थी, इसकी जांच लंबित है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments