पीएम नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की अवहेलना पड़ी भारी ...
पाठ़्यपुस्तक निगम अध्यक्ष के CM ने छीने वित्तीय अधिकार,निगम की बैठकों नहीं होगे शामिल !
ग्वालियर। पीएम नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के दौरान मध्यप्रदेश में वाहन रैली और शक्तिप्रदर्शन पर सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। सीएम ऑफिस ने एमपी पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
रसूख का प्रदर्शन पड़ गया भारी,700 वाहनों का काफिला निकाला था...
डनके सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार अगले आदेश तक निरस्त कर दिये गये हैं। मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ने अपना रसूख का प्रदर्शन करते हुए लगभग 700 वाहनों का काफिला निकाला और उज्जैन से भोपाल पदभार ग्रहण करने के लिये पहुंचे थे। इससे रास्ते में कई जगह जाम की स्थिति बनी रहीं।
CM ऑफिस के नोटिस में क्या कहा गया
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद सिंह ने विशाल वाहन रैली निकाली। यह राष्ट्रीय संसाधनों के अपव्यय और शासन के संदेशों के विपरीत माना गया।
- निगम कार्यालय या परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
- निगम की सुविधाओं और वाहनों का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
- निगम से जुड़ी बैठकों में भाग नहीं ले सकेंगे।
- किसी प्रशासनिक या वित्तीय निर्णय में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
- किसी कर्मचारी को निर्देश जारी नहीं कर सकेंगे


0 Comments