मध्य प्रदेश के देवास के टोंक कलां इलाके की ...
पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8-10 लोगों की मौत,एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल !
देवास। मध्य प्रदेश के देवास के टोंक कलां इलाके में गुरूवार सुबह 11.30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। शुरूआती जानकारी है कि हादसे में 8 से 10 लोगों की मौत हुई है। कलेक्टर ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है।
ब्लास्ट इतना तेज था कि शवों के टुकडे 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। हादसे में कई लोग बुरी तरह झुलस गए और तीन महिलाएं अब भी लापता बताई जा रही है। फैक्ट्री में करीब 200 से ज्यादा महिलाएं काम करती थीं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके के लिए रवाना हुई है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने कमिश्नर का घेराव कर आरोप लगाया कि अवैध फैक्ट्री की खिलाफ पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्रर में कारब 400 से 500 लोग काम करते है। धमाके में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।


0 Comments