G News 24 : शहर वृत्त ग्वालियर में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिये लगेंगे 22 शिविर

 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का 'संपर्क अभियान-2026' 14 मई से ...

शहर वृत्त ग्वालियर में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिये लगेंगे 22 शिविर 

ग्वालियर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं व शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 14 मई से "संपर्क अभियान-2026" शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 14 मई को शहर वृत्त ग्वालियर में 22 स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

महाप्रबंधक शहर वृत्त ग्वालियर संदीप कालरा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाना है। महाप्रबंधक श्री कालरा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायतों का निराकरण कराएं और कंपनी की योजनाओं का लाभ उठाएं। अभियान से संबंधित जानकारी के लिए उपभोक्ता नजदीकी बिजली वितरण केंद्र, जोन कार्यालय अथवा कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

मात्र 5 रुपये में मिलेगा नया कनेक्शन

 शिविरों में त्रुटिपूर्ण बिल, मीटर रीडिंग और अन्य बिलिंग संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही मात्र 5 रुपये में नए ग्रामीण घरेलू एवं कृषि पंप कनेक्शन दिए जाएंगे।

ये सेवाएं मिलेंगी शिविरों में

शिविरों में भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थायी कनेक्शन विच्छेदन, अस्थायी कनेक्शन, ई-केवायसी, एनओसी, खराब मीटर बदलना, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का निराकरण, सर्विस केबल सुधार, वोल्टेज एवं ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ता बिजली बिलों का आंशिक एवं पूर्ण भुगतान भी कर सकेंगे। साथ ही अग्रिम भुगतान छूट, समाधान योजना और अन्य जनहितैषी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी दिए जाएंगे।

14 मई को इन स्थानों पर लगेंगे शिविर...


  • लक्ष्मीगंज जोन शासकीय विद्यालय, गेढ़े वाली सड़क
  • शिवनगर/शिंदे की छावनी सामुदायिक भवन, पादरी मोहल्ला
  • थाटीपुर         – शिव नगर 
  • बाराघाटा जोन ऑफको की बगिया सामुदायिक भवन
  • सिटी सेंटर शिवाजी नगर पार्क
  • केंद्रीय जोन तिकोनिया पार्क, हरिशंकर पुरम
  • बारादरी         – त्यागी नगर
  • चावड़ी जोन गोरखी स्कूल के पास
  • महाराजपुरा महाराजपुरा
  • कम्पू जोन अवाड़पुरा सामुदायिक भवन
  • महलगांव          – सिंधिया नगर
  • सिकंदर कम्पू जोन कैंट वाला मोहल्ला
  • तानसेन          – नवीन पार्क
  • गोल पहाड़िया जोन नई सब्जी मंडी
  • फूलबाग         – एमएलबी सामुदायिक भवन
  • बटालियन जोन सिंधी कॉलोनी तिराहा
  • टीपी नगर माता पार्क के पास
  • मुरार जोन वंशीपुरा
  • बिरला नगर सुभाष नगर
  • डीडी नगर जोन भाटिया कॉम्प्लेक्स
  • लघेड़ी सोना गार्डन रामनगर

Reactions

Post a Comment

0 Comments