G News 24: हवस के भूखे ताऊ ने रिश्ते को किया शर्मसार,11 साल की मासूम बच्ची के किया गलत काम !

 11 साल की मासूम बच्ची के मुंह मे रूमाल ठूंस कर रेप किया,पुलिस ने आरोपी ताऊ को दबोचा ...

हवस के भूखे ताऊ ने रिश्ते को किया शर्मसार,11 साल की मासूम बच्ची के किया गलत काम ! 

ग्वालियर।  रिश्तों को शर्मसार कर देने का मामला ग्वालियरमें सामने आया है जहां हैवानियत की हर सीमा को पार करते हुए ताऊ ने 11 साल की मासूम बच्ची के मुंह मे रूमाल ठूंस कर रेप किया। 12 दिन तक मामला दबा रहा। लेकिन जब पेट मे दर्द हुआ तब खुलासा हुआ। मामले में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ताऊ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मामला झाँसी रोड थाना क्षेत्र का है। जहां 06वीं की छात्रा बचपन से ही आने नाना नानी के पास रही।लेकिन 11 मई को वह छोटे भाई के जन्मदिन पर माता पिता के घर आई थी। वह घर मे सभी के साथ रही। इस दौरान 13 मई की रात आचनक जब लाइट चली गयी,तो सभी लोग गर्मी के चलते बाहर आ गए। माँ ने मासूम बेटी से बोला कि वह छोटे भाई को जगाकर बाहर ले आये। छोटा भाई तो बाहर आ गया लेकिन मासूम बच्ची बाहर नही आई।क्योंकि घर के अंदर मौजूद सगे ताऊ ने बच्ची को जबरन कमरे में खींच लिया। 

बच्ची शोर मचाती उसके पहले ही ताऊ ने बच्ची के मुँह में रूमाल ठूंस दिया। ताऊ की हैवानियत यही नही रुकी,उसने मासूम बच्ची के हाथ पैर बाँध कर उसके साथ दुष्कर्म किया। ताऊ ने रोती बिलखती मासूम को डरा कर धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसकी हत्या कर देगा। 11 साल की मासूम जिस पीड़ा से गुजरी खुद को रोक नही पाई और उसने बाहर आकर अपनी माँ को सबकुछ बताया। घर के लोगो ने माँ के ऊपर बदनामी और ससुराल पक्ष का दबाब बनाया गया,जिससे मामला थाने तक नही पहुंचा।

लोकलाज को देखते हुए माँ ने मासूम को वापस नानी के घर मासूम को भेज दिया,लेकिन जब 12 दिन बाद भी उसके पेट और अंदरूनी अंगों में ज्यादा दर्द हुआ तब वह हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।डॉक्टर्स ने अंदरूनी अंगों में गहरी चोट की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद माँ ने बच्ची के साथ थाने पहुंच जेठ के खिलाफ़ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी तत्काल आरोपी को दबोच लिया। पुलिस द्वारा दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओ में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments