G News 24: सचिन तेंदूलकर मार्ग सहित शहर की कई प्रमुख सड़कें खस्ताहाल !

 भारी धूल, गड्ढों और जाम से लोग परेशान...

सचिन तेंदूलकर मार्ग सहित शहर की कई प्रमुख सड़कें खस्ताहाल !

ग्वालियर। सचिन तेंदुलकर मार्ग सहित शहर की कई प्रमुख सड़कों की खस्ताहाल स्थिति स्थानीय नागरिकों, राहगीरों और व्यापारियों के लिए लंबे समय से बड़ी परेशानी और आक्रोश का कारण बनी हुई है। वीसी बंगला से हुरावली चैराहे तक जाने वाले इस महत्वपूर्ण फोरलेन मार्ग की जर्जर हालत के चलते स्थानीय लोगों को भारी धूल, गड्ढों और आए दिन लगने वाले जाम से जूझना पड़ रहा है।

इस मार्ग की वर्तमान स्थिति, प्रशासनिक अड़चनों और सुधार के लिए प्रयासों किये जा रहे है। इस मार्ग के निर्माण का टेंडर पहले भी जारी हुआ था, लेकिन तकनीकी कारणों से वह निरस्त हो गया, जिससे काम लंबे समय तक अधर में लटका रहा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जब ड्रेनेज (जल निकासी) सिस्टम के लिए खुदाई शुरू की गई, तो रास्ते में गैस पाइपलाइन आ गई। इस वजह से ड्रेनेज का पूरा डिजाइन बदलना पड़ा और काम की रफ्तार धीमी हो गई। उखड़ी हुई सड़क के कारण उड़ने वाली अत्यधिक धूल स्थानीय निवासियों और दुकानदारों के लिए स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रही है। 

लगातार बढ़ते जन-आक्रोश और विरोध-प्रदर्शनों के बाद अब इस मार्ग के उन्नयन के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। स्मार्ट सिटी और स्थानीय प्रशासन के तहत इस 2,460 मीटर लंबे मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 7.13 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। नए प्रोजेक्ट के तहत डिवाइडर के दोनों ओर 9-9 मीटर चैड़ी फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। रोड और बाकी हिस्से में डामरीकरण किया जाएगा। पानी के भराव को रोकने के लिए चाणक्यपुरी नाले और मुरार नदी से जोड़ते हुए ड्रेनेज पाइपलाइन डाली जा रही है।

हाल ही में क्षेत्रीय सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के अनुसार, निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बारिश की शुरुआत से पहले दोनों तरफ मिट्टी-गिट्टी की कुटाई (लेवलिंग) का काम पूरा कर लिया जाए। बरसात के मौसम में डामर खराब होने के डर से, बारिश बीतने के तुरंत बाद इस पर अंतिम डामर की परत बिछाई जाएगी। 

कुल प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए लगभग 8 महीने का समय तय किया गया है। सड़क निर्माण के साथ-साथ इस मार्ग को आकर्षक बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिले 4 करोड़ के अनुदान से एक आधुनिक चैपाटी (50 दुकानें व पार्किंग) विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments