G News24 : ई-टोकन व्यवस्था से रबी, खरीफ व जायद फसलों के लिये मिलेगा खाद !

 कृषि विभाग द्वारा वितरण के संबंध में दी गई जानकारी ...

ई-टोकन व्यवस्था से रबी, खरीफ व जायद फसलों के लिये मिलेगा खाद !

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में भी ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति) प्रणाली अर्थात ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था लागू हो चुकी है । ई-विकास प्रणाली में किसानों को उपलब्ध होने वाले उर्वरकों की गणना आई.सी.ए.आर. अनुसंशित फसलवार के अनुसार प्रति हेक्टेयर के मान से वितरित किए जाने वाले खाद की गणना पूर्व से ही पोर्टल पर निर्धारित की गई है। जिले के किसान भाईयों से ई-विकास प्रणाली के तहत खाद प्राप्त करने की अपील की गई है। 

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री रणवीर सिंह जाटव ने बताया कि ई-टोकन के जरिए पोर्टल के माध्यम से फसल की अवधि अनुसार उर्वरक किसानों को प्राप्त होगा। उदारहण स्वरूप जैसे-सोयाबीन (खरीफ) हेतु 01 अप्रैल से 15 अगस्त तक उर्वरक प्राप्त हो सकेगा। इसके पश्चात रबी की फसल जैसे गेहू के लिए 15 अगस्त से 15 फरवरी तक उर्वरक प्राप्त हो सकेगा। इसके पश्चात ग्रीष्मकालीन फसल (जायद) हेतु 15 फरवरी से 31 मार्च तक उर्वरक प्राप्त हो सकेगा । 

उप संचालक कृषि ने बताया कि उदाहरण के लिए गन्ने की फसल लगभग 12 माह की होती है, इसके लिए उर्वरक 01 अक्टूबर से 30 सितम्बर तक प्राप्त हो सकेगा, परन्तु जिस खेत (खसरा क्रं.) के लिए गन्ने की फसल के लिए उर्वरक प्राप्त किया है। उस खेत के लिए अन्य फसल के लिए उस समय अवधि में उर्वरक प्राप्त नहीं होगा । 

Reactions

Post a Comment

0 Comments