आगजनी की घटना पर सूचना किसी भी नागरिक द्वारा दी जा सकती है...
गर्मी के मौसम में अग्नि दुर्घटना होने पर इन नंबरों पर दें जानकारी !
ग्वालियर। गर्मी के मौसम में शहर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी आगजनी की घटना होती है तो वर्तमान में फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा 1 फायर मुख्यालय एवं 05 सव फायर स्टेशन स्थापित अग्निकाण्डों पर त्वरित कार्यवाही हेतु तैनात हैं एवं फायर, रेस्क्यू, आपदा, आपातकालीन हैं। जो शहर की सुरक्षा के साथ-साथ आस पास के क्षेत्रों एवं गाँवों में होने वाले स्थिति होने पर सूचना टेलीफोन नंबरों पर नागरिकों द्वारा दी जा सकती है।
अपर आयुक्त श्री मुनीश सिकरवार द्वारा बताया गया कि आगजनी की दुर्घटना के दौरान शहर के नागरिक अपने आस पास क्षेत्र में स्थित फायर ब्रिगेड के कार्यालय पर घटना की जानकारी दे सकते हैं जिसमें फायर मुख्यालय रूपसिंह स्टेडियम 0751-2342101, 2438361, 101, 2340489, मुरार फायर सब स्टेशन 0751-2438324, बाड़ा फायर सब स्टेशन 0751-2438326, आनन्द नगर फायर सब स्टेशन 0751-2438368, गुढागुढी नाका फायर सब स्टेशन 0751-2456311, डी.डी. नगर फायर सब स्टेशन 0751-2438227 पर आगजनी की सूचना दे सकते हैं।


0 Comments