G News 24 : दर्दनाक सड़क हादसे में RTO सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा की मौत !

 ड्यूटी से लौट रहे थे RTO सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा...

दर्दनाक सड़क हादसे में RTO सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा की मौत !

ग्वालियर। दर्दनाक सड़क हादसे में RTO सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा की मौत हो गई, जबकि उनके जीजा बॉबी उर्फ आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पनिहार थाना क्षेत्र में रात करीब 8:30 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक 37 वर्षीय देवेंद्र मिश्रा अपने जीजा के साथ बाइक (MP07 UQ 0855) से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र मिश्रा ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल बॉबी उर्फ आशीष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे भी पनिहार RTO कार्यालय में पदस्थ हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पनिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस हाईवे के होटलों और ढाबों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। देवेंद्र अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। देवेंद्र मिश्रा माधौगंज क्षेत्र के निवासी थे। उनके पिता बिजली विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनके परिवार में पत्नी, 10 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। देवेंद्र मिश्रा पहले होमगार्ड में थे और 2025 में कुंभ मेले के दौरान उनकी नौकरी लगी थी। इसी साल उनका ट्रांसफर पनिहार RTO कार्यालय में हुआ था।

Reactions

Post a Comment

0 Comments