G . News 24 : ग्वालियर में 10 मई को निकलेगा भव्य भगवान परशुराम चल समारोह !

501 महिलाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र...

ग्वालियर में 10 मई को निकलेगा भव्य भगवान परशुराम चल समारोह !

ग्वालियर। भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 10 मई 2026, रविवार को ग्वालियर में भव्य चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्री परशुराम जी चल समारोह समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन में हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों की भागीदारी रहने की उम्मीद है। मुख्य संयोजक महेंद्र पटेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का आयोजन विशेष रूप से आकर्षक होगा। समारोह की शुरुआत अचलेश्वर महादेव मंदिर से होगी, जो दौलतगंज और पटेलकर बाजार होते हुए महाराज बाड़ा तक पहुंचेगा।

501 महिलाओं की कलश यात्रा बनेगी विशेष आकर्षण

चल समारोह में 501 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश लेकर शामिल होंगी, जो इस आयोजन की भव्यता को और बढ़ाएंगी। इसके साथ ही मथुरा-वृंदावन की झांकियां, घोड़े-ऊंट, बैंड-बाजे और महाकाल के ढोल पूरे शहर में धार्मिक माहौल बनाएंगे।

संत समाज और जनप्रतिनिधियों की रहेगी गरिमामय उपस्थिति

आयोजन में संत श्री दंदरौआ सरकार, श्री जड़ैला सरकार, श्री खेनेता सरकार, श्री ध्रुवेश्वर महाराज, श्री रामसेवक दास जी महाराज, श्री देवरी वल्लभ महाराज (अयोध्या), श्री टोली बुआ महाराज, श्री रमेश बाल जी महाराज, श्री राघवेंद्र महाराज एवं श्री अनंत महाराज सहित कई संतों का सानिध्य मिलेगा। साथ ही ग्वालियर-चंबल अंचल के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

महाराज बाड़ा पर होगी महाआरती और भव्य आतिशबाजी

चल समारोह का समापन महाराज बाड़ा पर होगा, जहां भगवान परशुराम जी की विशाल महाआरती की जाएगी। इसके बाद आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन होगा, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा। अंत में महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए टीम घोषित

समारोह के सफल संचालन के लिए समिति ने पदाधिकारियों की घोषणा की है। महेंद्र पटेरिया को मुख्य संयोजक, के.पी. अग्रवाल को उप संयोजक, सीमा समाधिया को महिला संयोजक बनाया गया है। वहीं सह संयोजक के रूप में राजीव व्यास, विकास शर्मा और श्याम शर्मा जिम्मेदारी निभाएंगे। युवा संयोजक मनोज शर्मा और संजय भार्गव रहेंगे। मीडिया प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा (एडवोकेट) एवं पंकज गौतम तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजीव पटेरिया को सौंपी गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेम पटेरिया, अशोक पटेरिया, भूपेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, ममता कटारे, महेश मुद्गल, रामबाबू कटारे, किशन मुद्गल, केशव पांडेय, अशोक शर्मा, परमालंद शर्मा, दिनेश कांकर, बसंत खेमरिया, शशिकांत तिवारी, सोनू बाजपेई, ललिता मिश्रा, विजय काबरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इस भव्य धार्मिक आयोजन में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments