G News 24 : कार्य में लापरवाही करने पर क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 21 निलंबित !

 अब क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 का दायित्व बृजेश राजपूत उपयंत्री अपने वर्तमान कार्य के साथ साथ संभालेंगे... 

कार्य में लापरवाही करने पर क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 21 निलंबित !

ग्वालियर। दिए गए कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर श्री सौरभ शाक्य उपयंत्री क्षेत्राधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 को निलंबित किया गया। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी आदेशानुसार सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को नियत अवधि में लेवल 01 स्तर पर पदस्थ अधिकारी द्वारा शिकायत को अटेंड कर कार्यवाही की जानी होती है परन्तु सौरभ शाक्य उपयंत्री क्षेत्राधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 द्वारा एक शिकायत को लेवल 01 स्तर अटेंड नहीं किया गया। जिस कारण इनको कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

इसके साथ ही क्षेत्र क्रमांक 21 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 55 में जलप्रदाय विभाग द्वारा बिना अनुमति सड़क की खुदाई की गई, परन्तु सौरभ शाक्य उपयंत्री क्षेत्राधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 द्वारा क्षेत्र अंतर्गत निरीक्षण कर सड़क की खुदाई करने के कार्य को नहीं रोका गया। इनके क्षेत्रान्तर्गत बिना अनुमति के सड़क की खुदाई करने से परिलक्षित हुआ कि यह अपने क्षेत्र अंतर्गत भ्रमण नहीं करते इस कारण श्री शाक्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। 

साथ ही दिनांक 10 अप्रैल 2026 को वार्ड क्रमांक 52 अंतर्गत नादरिया माता मंदिर से पीपरी धाम स्कूल तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के संबंध में भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन की जानकारी सौरभ शाक्य उपयंत्री को 01 दिवस पूर्व ही ज्ञात थी, इसके बावजूद भी श्री शाक्य भूमि पूजन के समय स्थल पर उपस्थित नहीं रहे एवं भूमि पूजन की सूचना भी इनके द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गई। जिस कारण सौरभ शाक्य उपयंत्री कार्यरत क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 21 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है,अब इनका  कार्य क्षेत्र निलंबन अवधि में मुख्यालय जनकार्य विभाग रहेगा। 

सौरभ शाक्य को निलंबित किये जाने के कारण क्षेत्राधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 का दायित्व बृजेश राजपूत उपयंत्री को अपने वर्तमान कार्य के साथ साथ सौंपा गया है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments