दो कारों से आरोपी थरूर की कार का पीछा कर रहे थे...
केरलम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला,उपद्रवियों ने गनमैन को भी पीटा !
केरलम के मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है। यह घटना रात के समय वांडूर के चेल्लितोडु में हुई। शशि थरूर ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार के लिए वांडूर आए थे। शिकायत यह है कि बाइक पर आए कुछ लोगों के एक समूह ने गाड़ी को रोका, गनमैन के साथ गाली-गलौज की और बाद में उसके साथ मारपीट की। गनमैन ने ही यह शिकायत दर्ज कराई है।
आरोप है कि कुछ लोगों के समूह ने शशि थरूर का पीछा करने के बाद उनकी कार पर हमला कर दिया। उपद्रवी शशि थरूर को गालियां देते हुए उन पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे, तब गनमैन ने बीच-बचाव किया। इससे नाराज लोगों ने गनमैन की पिटाई कर दी।
इस वजह से हुआ बवाल
पुलिस की अब तक जांच में पता चला है कि जब सांसद शशि थरूर की कार का ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर हॉर्न बजा रहा था, तो उससे भड़ककर एक समूह ने ड्राइवर पर हमला करने की कोशिश की। कहा जा रहा है कि सांसद की कार के आगे चल रहे वाहन में सवार लोगों ने हमला करने की कोशिश की।
शशि थरूर की कार रोकने वाला गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मल्लप्पुरम के वंडूर में कांग्रेस MP शशि थरूर की गाड़ी रोकने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है। गिरफ़्तार होने वाले युवक की पहचान कालीकावु के रहने वाले उमर के रूप में हुई है, उसके अलावा दो और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उन दो कारों को भी जब्त कर लिया है, जिनमें थरूर को रोकने आया समूह सफ़र कर रहा था। पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना वंडूर के चेल्लीथोड में शाम लगभग 7 बजे हुई। थरूर, ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार के लिए वंडूर आ रहे थे।
थरूर के साथ गाली-गलौज करने का आरोप
गनमैन ने वंडूर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि कार से आए कुछ लोगों के एक समूह ने उनके वाहन को रोक लिया और उनके साथ गाली-गलौज की। उस समूह ने थरूर की कार का पीछा किया और उसे आगे से रोककर अवरुद्ध कर दिया। जब थरूर के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने की कोशिश की गई, तो गनमैन ने बीच-बचाव किया जिसके बाद गन मैन के साथ भी मारपीट की गई।
अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि इस हमले के पीछे कोई स्पष्ट राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता या साज़िश है या नहीं। पुलिस को संदेह है कि हमलावर जान-बूझकर समस्या खड़ी करने के इरादे से आए थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


0 Comments