गनमैन को देखते ही बाइक सवार भाग गये,घटना में किसी कोई कोट नहीं आयी है...
उज्जैन के मक्सी में बाइक सवार बदमाशों ने ग्वालियर महापौर की कार पर रॉड से किया हमला !
ग्वालियर। महापौर एवं कांग्रेस नेत्री डॉ. शोभा सिकरबारपर उज्जैन के मक्सी में हमला हुआ है। महापौर अपनी बेटी के साथ पूजा कराने के लिये उज्जैन जा रही थी। रात 12 बजे के आसपास वह मक्सी पहुंची थी कि तभी बाइक सवार कुछ बदमाश आये और उनकी कार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दहशत फैल गयी। तत्काल महापौर का गनमैन अलर्ट पॉजिशन में और कार से बाहर आया, लेकिन गनमैन को देखते ही बाइक सवार भाग गये। घटना में किसी कोई कोट नहीं आयी है। घटना 14 अप्रैल की रात 12 बजे मक्सी रोड उज्जैन की बताई जा रही है। उज्जैन एसपी को घटना की जानकारी दी गयी। हमलावर कौन थे और उनका क्या मकसद था। फिलहाल जांच की जा रही है। महापौर के पति व कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरबार ने घटना की पुष्टि की है।
साथ में गनमैन और चालक मौजूद था
ग्वालियर महापौर डॉ. शोभा सिकरबार अपनी बेटी के साथ उज्जैन महाकालेश्वर व मंगलेश्वर के दर्शन करने के लिये अपनी कार से रवाना हुई थी।शाम का ेवह निकली थी। गाड़ी में उनके साथ बेटी के अलावा गनमैन व वाहन चालक था। रात 11-12 के बीच जब उज्जैन के मक्सी रोड से गुजर रही थी। तभी अचानक बाइक सवार 2 बदमाश सामने से आये और उनकी कार के कांच पर लोहे की रोड से प्रहार किया। गनमैन ने तत्काल सभी को सुरक्षित करते हुए वहां से ही कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार को मामले की सूचना दी। उज्जैन एसपी को मामले से अवगत कराया।
कांग्रेस विधायक ने की घटना की पुष्टि
ग्वालियर से कांग्रेस विधायक व महापौर शोभा सिकरवार के पति डॉ. सतीश सिकरवार ने दैनिक भास्कर को बताया कि घटना सही है। महापौर उज्जैन जा रही थीं, लेकिन मक्सी रोड पर उनकी कार पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया है। महापौर सुरक्षित हैं। हमले की सूचना वहां की पुलिस को दी गई है।

0 Comments