मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण...
प्रदेश धूमधाम से मनाया गया प्रवेश महोत्सव,विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक का किया वितरण !
ग्वालियर। सभी बच्चों को शिक्षा मिल सके,इसी उद्देश्य को लेकर पूरे प्रदेश के स्कूलों में 1 अप्रेल को प्रवेश महोत्सव मनाया गया। उत्सव में विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक और साइकिल का वितरण किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार प्रत्येक बच्चे को विधालय में प्रवेश दिलाया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक जिले में स्कूल चले हम अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रवेश महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
ग्वालियर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यामिक विधायल क्रमांक 1 मुरार में तहत जिला स्तरीय प्रवेश महोत्सव बड़े ही भव्य और गरिमामयी एवं धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विघार्थियों को नि:शुल्क पाठय पुस्तक एवं साइकिल का वितरण किया गया। साथ ही कक्षा 9 एवं 11 में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किये गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भोपाल में आयोजित प्रवेश महोत्सव के कार्यक्रम का छात्रों एवं उनके अभिभावकों सहित शिक्षकों ने एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण देखा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका घुरैया, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ग्वालियर चंबल संभाग अरविंद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, सहायक संचालक श्रीमती पुष्पा ड्योढी , एडीपीसी सर्वेश दीक्षित, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार दीक्षित उपस्थित रहे। इस अवसर पर 675 छात्र ,छात्राओं के साथ बडी संख्या में पालक बन्धु और सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
स्कूल चले हम अभियान के तहत आयोजित प्रवेश महोत्सव का का शुभारंभ शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के माध्यम से मध्यप्रदेश के मुख्यमन्त्री डॉ. मोहन यादव कर के कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहाकि प्रदेश में 1 से 4 अप्रैल तक "स्कूल चले हम" अभियान चलेगा और बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य करने पर स्कूल शिक्षा विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों में कक्षा 1, 6 और 9 में प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिससे वर्ष 2025-26 में कुल नामांकन में 19.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में भी 32.4 प्रतिशत की प्रगति दर्ज की गई है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने प्रत्येक विद्यार्थी के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तक की व्यवस्था की है। "स्कूल चलें हम" अभियान के तहत जिले का कोई भी बालक विद्यालय जाने से वंचित न रहे । उन्होंने कहाकि जिला शिक्षा विभाग ग्वालियर "स्कूल चलें हम "अभियान चलाकर प्रत्येक बालक बालिका का नामांकन दाखिल कर पाठशाला पहुंचाना है।


0 Comments