G News 24 : ईरान की धमकी से टेक जगत में मचा हड़कंप,खतरे में हैं अमेरिकी टेक कंपनियां !

 Intel ने कहा, हमारे कर्मचारी पहली प्राथमिकता...

ईरान की धमकी से टेक जगत में मचा हड़कंप,खतरे में हैं अमेरिकी टेक कंपनियां !

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब युद्ध के मैदान से निकलकर टेक कंपनियों तक पहुंच गया है. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने Apple, Google और Microsoft समेत 18 दिग्गज अमेरिकी कंपनियों को सैन्य लक्ष्य घोषित कर दिया, जिसके बाद सिलिकॉन वैली में हड़कंप मच गया है. इस खौफनाक चेतावनी पर Intel ने पहली प्रतिक्रिया दी है.

अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब मैदान से निकलकर सिलिकॉन वैली के गलियारों में दस्तक दे दी है. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी IRGC ने हाल ही में एक खौफनाक चेतावनी दी, जिसने ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में भूकंप ला दिया है. ईरान ने एप्पल, Google और Microsoft समेत 18 अमेरिकी दिग्गज कंपनियों को वैध सैन्य लक्ष्य घोषित करते हुए ईरान ने इन कंपनियों को सीधे निशाना बनाने की धमकी दी है. ईरान की धमकी के बाद टेक जगत में हड़कंप मचा हुआ है. ईरान की इसी धमकी पर  Intel ने बड़ा कदम उठाया है, कंपनी ने ऑफिस को खाली करने और सुरक्षा बढ़ाने का पहला कदम उठा लिया है. Intel ईरान की धमकी पर प्रतिक्रिया देने वाली पहली बड़ी अमेरिकी कंपनी बन गई है.

 Intel के स्पोकपर्स ने सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए बयान जारी किया...

ईरान की धमकी के तुरंत बाद टेक कंपनी Intel के स्पोकपर्स ने सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए बयान जारी किया. कंपनी ने ईरान की धमकी को लेकर कहा कि टीम की सुरक्षा और भलाई कंपनी की पहली प्राथमिकता है. मिडिल ईस्ट में अपने कर्मचारियों और सुविधाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक चेतावनी की जारी...

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक चेतावनी जारी करते हुए इन कंपनियों को वैध लक्ष्य घोषित कर दिया है. इसके पीछे ईरान ने आरोप लगाय ैह कि ये टेक कंपनियां ईरानी धरती पर अमेरिकी और इजरायली हमलों में शामिल रही हैं. गार्ड्स ने पोस्ट में यह भी कहा कि अब से हर एक हत्या के बदले एक अमेरिकी कंपनी को तबाह किया जाएगा. ईरान ने बुधवार रात 8:00 बजे तक का डेडलाइन दिया था और इन कंपनियों में काम करने वाले लोगों को तुरंत ऑफिस खाली करने की चेतावनी दी थी.

ईरान की इस लिस्ट में दुनिया की टॉप टेक कंपनियां शामलि ...

ईरान की इस लिस्ट में दुनिया की टॉप टेक कंपनियां शामलि हैं- Apple, Google, Microsoft, Nvidia, Intel, Cisco, HP, Oracle, IBM, Dell, Palantir और Boeing. टेक के साथ ही JPMorgan (बैंकिंग सेक्टर), Tesla (ईवी), GE (इलेक्ट्रिक), और UAE स्थित AI फर्म G42.

डेटा सेंटर्स पर मंडराता खतरा

बता दें कि मार्च की शुरुआत में ही Amazon Web Services यानी AWS के डेटा सेंटर्स पर बड़ा हमला हुआ था, जिससे UAE में भारी डिजिटल आउटेज हुआ था. अभी खाड़ी देश अपनी सस्ती ऊर्जा और संसाधनों के कारण AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ग्लोबल हब बन रहे हैं. ऐसे में इन अरबों डॉलर के निवेश पर हमले का खतरा पूरी दुनिया की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकता है.

बता दें कि Intel के मेन ऑफिस अमेरिका में हैं, लेकिन इजरायल या यूएई जैसे देशों में ऑपरेशंस और डेटा सेंटर्स मौजूद है. वहीं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. यही खतरा दूसरी अमेरिकी टेक कंपनियों के साथ भी है, कंपनियां भले ही अमेरिका में हों लेकिन इनके ऑपरेशंस और डेटा सेंटर्स मिडिल ईस्ट के पास में हैं, ऐसे में खतरा बना हुआ है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments