Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : एसपी के बंगले पर आरक्षक से घुलवाए जाते हैं जूठे बर्तन और करवाया जाता है झाड़ू-पोछा !

 आरक्षक का छलका दर्द, बीमार होने पर इलाज के लिए छुट्टी तक नहीं देते साहब ...

एसपी के बंगले पर आरक्षक से घुलवाए जाते हैं जूठे बर्तन और करवाया जाता है झाड़ू-पोछा ! 

मुरैना। मुरैना एसपी बंगले पर तैनात आरक्षक ने बड़ा खुलासा करते हुए अपने वीडियो में एसपी समीर सौरभ और उनकी पत्नी वंदना पर खाना बनवाने, झाडू-पोछा करने से लेकर जूठे बर्तन साफ करवाने जैसे कई आरोप लगाए हैं। आरक्षक का यह भी कहना है कि  बीमार होने पर इलाज के लिए छुट्टी तक नहीं देते है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है,जांच की मांग तेज हो गई है। 

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तैनात एक आरक्षक ने एसपी और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरक्षक का रोते हुए एक वीडियो सामने आया है. जिसमें उसने बताया है कि वह एसपी के बंगले पर तैनात है. आरक्षक ने बताया है कि बंगले पर एसपी और उनकी पत्नी झाड़ू-पोछा लगवाने के साथ ही जूठे बर्तन भी साफ करवाते हैं.

‘इलाज के लिए छुट्टी भी नहीं दी जा रही’

आरक्षक रूप सिंह रावत ने गुरुवार को अपने फेसबुक एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने एसपी और उनकी पत्नी वंदना पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. आरक्षक रुप सिंह रावत इस वीडियो में रोते हुए नजर आ रह हैं. आरक्षक ने कहा, ‘मैं एसपी समीर सौरभ के बंगले पर तैनात हूं. यहां किचन का काम देखता हूं. मेरी दोनों किडनियों में पथरी है. मैंने एसपी साहब और मैडम को बताया कि मुझे अपना इलाज करवाना है. छुट्टी दे दीजिए. लेकिन उन्होंने कहा कि तुमको कुछ नहीं हुआ है. मेरा आवेदन कचरे में फेंक दिया. अब मेरा वीडियो देखकर मुझे सस्पेंड और बर्खास्त भी कर देंगे. मैं बंगले में उनके जूठे बर्तन साफ कर रहा हूं. लेकिन मुझे बीमारी का इलाज करवाने के लिए छुट्टी नहीं मिल रही है.’

‘मेरा खानदान शाकाहारी है, लेकिन मुझसे मांसाहारी खाना बनवाया जाता है’

आरक्षक रूप सिंह रावत ने बताया कि उनके पूरे खानदान में कोई भी नॉनवेज नहीं खाता है. लेकिन एसपी साहब के बंगले पर मांसाहारी खाना बनवाया जाता है, फिर खाना खाने के बाद जूठी हड्डियां भी फिंकवाई जाती हैं. मैडम तो बात-बात में बिना गलती के प्रताड़ित करती हैं. आरक्षक ने बताया कि उसके पहले एक और पुलिसकर्मी बंगले पर तैनात था. लेकिन बीमार होने पर भी उसे छुट्टी नहीं दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई. रूप सिंह ने कहा कि पिछले तीन महानों से सातों दिन काम करवाया जा रहा है. अभी तक छुट्टी नहीं दी गई है.

Post a Comment

0 Comments