Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : शांति वार्ता फेल होने पर ईरान बोला 'हम सरेंडर की शर्त स्वीकार नहीं करते'

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता हुई फेल होने के बाद ईरान ने दी  पहली प्रतिक्रिया !

शांति वार्ता फेल होने पर ईरान बोला 'हम सरेंडर की शर्त स्वीकार नहीं करते' 

मिडिल ईस्ट में जारी सीजफायर के बीच अमेरिका और ईरान में हुई शांति वार्ता फेल हो गई है. इस पर ईरान ने कहा कि सरेंडर की कोई शर्त मंजूर नहीं है.अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल होने के बाद यूएस के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं. इस्लामाबाद टॉक फेल होने के बाद ईरान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. आईआरजीसी की ने कहा कि हम हम किसी भी सरेंडर की शर्तें स्वीकार नहीं करते. हम अपनी किसी भी शर्त पर कोई समझौता नहीं करेंगे.'

ईरान-अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार (11 अप्रैल 2026) को पाकिस्तान में शीर्ष ईरानी वार्ताकारों के साथ आमने-सामने की वार्ता शुरू हुई थी.  इस बातचीत का उद्देश्य पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए एक स्थायी शांति समझौते पर पहुंचना था.पाकिस्तान की मध्यस्थता से हो रही यह वार्ता 1979 में ईरान में हुई इस्लामी क्रांति के बाद दोनों पक्षों के बीच पहली प्रत्यक्ष, उच्चस्तरीय बातचीत के तौर पर देखी जा रही थी. इस्लामाबाद के सेरेना होटल में त्रिपक्षीय वार्ता से पहले, वेंस के नेतृत्व वाली अमेरिकी टीम और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबफ के नेतृत्व वाले ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ अलग-अलग बैठकें कीं थी.

इस्लामाबाद में कड़ी सुरक्षा का था इंतजाम

वार्ता से पहले इस्लामाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और पूरे क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित किया गया था.अधिकारियों के अनुसार, 10,000 से अधिक पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गए थे.रेड ज़ोन, जहां महत्वपूर्ण इमारतें हैं, सेना और रेंजर्स की सुरक्षा में है और वहां केवल अधिकृत लोगों को ही प्रवेश की अनुमति थी. ईरान-अमेरिका वार्ता पर पूरी दुनिया की नजर थी. हालांकि, अब इसके फेल होने से मिडिल ईस्ट में जंग का दायरा बढ़ने की आशंका है.

Post a Comment

0 Comments