G News 24 : 'पश्चिम बंगाल का हिंदू रो रहा, इस बार परिवर्तन नहीं तो यहां सनातन खत्म हो जाएगा' !!!

वोटिंग के बीच भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने चेताया ...

'पश्चिम बंगाल का हिंदू रो रहा, इस बार परिवर्तन नहीं तो यहां सनातन खत्म हो जाएगा' !!!

बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने पहले चरण की वोटिंग वाले दिन ही कहा है कि अब भी बंगाल में कुछ-कुछ चोरी-डाका तो है. वैसे, वह चुनाव आयोग के काम से संतुष्ट दिखे लेकिन टीएमसी पर बरसते हुए बोले कि इस बार परिवर्तन नहीं होगा, तो सनातन खत्म हो जाएगा.  

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की चल रही वोटिंग के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बंगाल के हिंदू रो रहे हैं. सुवेंदु ने ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि अगर इस बार परिवर्तन नहीं होता है, तो बंगाल में सनातन खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि यह बंगाल को बचाने का चुनाव है. भाजपा सनातन की रक्षा करेगी. सुवेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. 

सुवेंदु वोट डालकर बाहर आए तो बोले, 'परिवर्तन होगा. यहां हिंदू जो हमारी दीदी-बहिनें हैं, रो रहा है. इस बार परिवर्तन नहीं होगा, तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा.' जब उनसे कुछ घटनाओं के बारे में पूछा गया तो सुवेंदु ने कहा कि इलेक्शन का माहौल बेहतर है. कंट्रोल में है. चुनाव आयोग बढ़िया काम कर रहा है, लेकिन कुछ-कुछ तो है. चोरी-डाका तो है अभी भी. 

आगे उन्होंने कहा कि एक जगह हमारी पोलिंग एजेंट को अरेस्ट किया गया है. उस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने एक्शन लेने वाले अधिकारी पर एक्शन की मांग की. इससे पहले सुवेंदु अधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील की. उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं. मैंने पूजा-अर्चना की, नमन किया. मैंने अपने क्षेत्र के पोलिंग एजेंटों से बात की... मतदान शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए.'

 'अगर कोई मृत या फर्जी वोटर या घुसपैठिया न हो, तो ममता के जीतने का कोई चांस ही नहीं हैं.'

BJP नेता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया का जिक्र करते हुए वोटर लिस्ट की विश्वसनीयता पर चिंता जताई. उन्होंने कहा, 'अगर कोई मृत या फर्जी वोटर या घुसपैठिया न हो, तो ममता के जीतने का कोई चांस ही नहीं हैं.'

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल (पहला चरण) में चल रहा मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा. मतदान शुरू होने से पहले पश्चिम बंगाल के सभी पोलिंग स्टेशनों पर मॉक पोल (नकली मतदान) कराए गए. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव आज एक ही चरण में हो रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 में दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें दूसरा चरण 29 अप्रैल को होना तय है. वोटों की गिनती 4 मई को होगी.  

Reactions

Post a Comment

0 Comments