ज्योतिबा फुले के संघर्षों और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला गया...
ग्वालियर में समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई !
ग्वालियर। समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर नींव शिक्षा जनकल्याण द्वारा ओम नगर स्थित सावित्रीबाई फुले की पाठशाला सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों,बिल्लोवा, मकोड़ा, शुभाष नगर, जाटव पुरा, न्यू परास विहार कॉलोनी और कल्याणी गांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर ज्योतिबा फुले के संघर्षों और उनके सामाजिक योगदान पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। बताया गया कि उन्होंने समाज में फैली जातिगत भेदभाव, छुआछूत और महिलाओं की अशिक्षा के खिलाफ संघर्ष किया तथा शिक्षा को सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध कराने का कार्य किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरगढ़ स्कूल के प्राचार्य हरेंद्र झा जी तथा गंगा मालनपुर स्कूल की शिक्षिका स्नेहलता जी उपस्थित रहीं।
सावित्रीबाई फुले परिवार की ओर से भी सहभागिता रही।संस्था की सचिव रीना शाक्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा और जागरूकता को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और किशोरियों को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्था के सह संस्थापक श्याम यादव,साधना कोल, रानी वंशकार, सोनम खान, सुखदेवी कुशवाह, फरीन खान के साथ-साथ शिक्षिका गिरजा राजपूत जी और स्नेहलता शाक्य भी उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।


0 Comments