G News 24 : तेज रफ्तार वाहन ने किसान की स्कूटी को रोंदा,किसान की हालत नाजुक !

 शादी समारोह से लौटते वक्त किसान हुआ हिट एंड रन का शिकार ...

तेज रफ्तार वाहन ने किसान की स्कूटी को रोंदा,किसान की हालत नाजुक !

ग्वालियर।  रिश्तेदार की शादी समारोह से लौट कर घर जा रहे किसान को हिट एंड रन का शिकार हो गया। घटना मोहना थाना इलाके के क्वॉलिटी ढाबा के पास दौरार रोड की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किसान की स्कूटी के टकराते ही परखच्चे उड़ गये।

घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच क बाद घायल किसान को इलाज के लिये पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किसान का शव पीएम हाउस पहुंचा कर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मोहना थाने इलाके के कैमारी गांव निवासी गंधर्वसिंह रावत 55, किसान है। मंगलवार को वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिये गये थे। शादी में शामिल होने के बाद लगभग 3.30 बजे वह घर के लिये लौट रहे थे उसी वक्त तेज रफ्तार ने उन्हें कुचल दिया।

अभी वह क्वॉलिटी ढाबा के पास पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही वह हवा में उछला और सड़क पर गिरा। घटना के बाद आरोपी चालक वहां से भाग निकला, मामले का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

चल रही थी सांस, पहुुंचाया अस्पताल

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब किसान की नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी सांसे चल रही है। इसका पता चलते ही तुरंत ही उपचार के लिए रवाना किया, जिससे उसकी जान बच सके। अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसका शव पीएम हाउस पहुंचाकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मोहना थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि शादी से लौटकर घर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारी है। हादसे में किसान की मौत हो गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments