मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा आदेश जारी...
अशोक जादौन बने अध्यक्ष, उदयवीर सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी !
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि म.प्र. व्यापार मेला प्राधिकरण अधिनियम 1996 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है।
यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। शासन का मानना है कि नए नेतृत्व के साथ ग्वालियर व्यापार मेले के आयोजन और व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार एवं मजबूती आएगी।
आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है और इसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागों व अधिकारियों को भेज दी गई है।


0 Comments