G News 24 : देश को स्वच्छ रखने के साथ साथ,मन की स्वच्छता रखना भी आवश्यक है !

  “स्वच्छ ग्वालियर, हमारी पहचान” 

देश को स्वच्छ रखने के साथ साथ,मन की स्वच्छता रखना भी आवश्यक है !

ग्वालियर। देश को स्वच्छ रखने के साथ साथ अपने मन को स्वच्छ रखना भी स्वच्छता है। हम अपने घर, विद्यालय और आसपास को साफ रखकर बीमारियों से बच सकते हैं। कचरा सही स्थान पर डालें, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। मिलकर हम स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित समाज बना सकते हैं। उक्ताश्य के विचार वार्ड 58 की पार्षद श्रीमती अर्पणा पाटिल ने नगर निगम ग्वालियर द्वारा आयोजित देश का सबसे बड़ा स्वच्छता संवाद के दौरान आम नागरिकों से चर्चा करते हुए व्यक्त किए। 

नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न वार्डों मंे किया जा रहा है। जिसके तहत आज बुधवार को चिड़ियाघर परिसर फूलबाग ग्वालियर में आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्रीमती अर्पणा पाटिल, अपर आयुक्त  टी प्रतीक राव, डीएफओ आईएफएस अवधेश, नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ प्रियम्बदा भसीन, आईईसी हेड म्यूज फाउंडेशन इंदौर राहुल, प्रशांत पटेरिया, पर्यावरण प्रेमी वार्ड 58 श्रीमती गरिमा वैश्य सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई कि हम सभी मिलकर ग्वालियर को स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे एवं अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगें। 

स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त टी प्रतिक राव द्वारा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छ ग्वालियर एप चलाया जा रहा है जिस पर आप कचरे से संबंधित फोटो डालकर कचरे की गाड़ी को बुला सकते हैं साथ ही बताया गया कि ग्वालियर की क्षमता के अनुसार कचरा संग्रहण वाहन भी बढ़ाए जा रहे हैं, इससे कोई भी घर वंचित न रहे।

अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने यह भी नागरिकों को बताया गया कि स्वच्छता संवाद कार्यक्रम 15 अप्रैल से  निरंतर चलाया जावेगा साथ ही वार्ड 58 के नागरिकों को बताया गया की ग्वालियर में प्रतिदिन लगभग 600 टन कचरा निकलता है, जिसमें कचरे की गाड़ी के माध्यम से ढाई सौ से तीन सौ टन कचरा अलग-अलग मिलता है, जो केदारपुर प्लांट पहुंचता है, शेष अन्य कचरा सेकेंडरी वाहन ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से पहुंचता है जिसे प्रथा के कारण किए जाने में समस्या होती है इसलिए आप सभी से आग्रह है कि अपने घरों का कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें। 

साथी नागरिकों से अपील की गई की स्वच्छता में आप सभी का सहयोग एवं सुझाव मिलेगा तभी ग्वालियर का विकास होगा। इसके साथ-साथ ही प्लास्टिक का उपयोग न कर कपड़े से बने थैले का उपयोग करने को कहा गया।

वार्ड 58 की पार्षद श्रीमती अर्पणा पाटिल द्वारा मंच से सभी नागरिकों को सचेत किया गया कि स्वच्छता में हमारी एवं नगर निगम की भूमिका है उसके साथ-साथ आप लोगों की भी अति महत्वपूर्ण भूमिका है। 

स्वच्छता में आपका साथ, सहयोग एवं सुझाव भी जरूरी है। सभी अपने घरों में कम से कम दो डस्टबिन का उपयोग करे। स्वच्छता होगी तो स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों ही ठीक रहेगा।

डीएफओ अवधेश जी द्वारा वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए बताया कि वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो वृक्ष लगाना चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ एवं स्वास्थ्य स्वस्थ रहेगा।

ब्रांड एंबेसडर डॉ प्रियम्बदा भसीन द्वारा बताया गया कि कचरे को अलग-अलग कर निपटा करना बहुत जरूरी है जिससे हम बीमारियों एवं संक्रमण रोग से बच सकते हैं। हमें अपनी आदत बदलने होगी, कचरे को खुले में ना फेक और ना ही किसी को फेंकने दें। 

प्रशांत पटेरिया जी द्वारा बताया गया कि लोगों को स्वच्छता से जागरूक करने के लिए अलग-अलग प्रकार की गतिविधि जैसे नुक्कड़ नाटक, संकेत एवं संवाद बहुत आवश्यक है। 

आईसी हेड म्यूज फाऊंडेशन इंदौर के संचालक राहुल द्वारा लोगो को गीला एवं सूखा कचरा को अलग-अलग कैसे करें, के बारे में समझाया गया।

वार्ड 58 की पर्यावरण प्रेमी श्रीमती गरिमा वैश्य द्वारा लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक कर बताया गया कि मुझे पर्यावरण से अत्यंतलगाओ है। मैंने अपने घर की छत पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगा रखे हैं। पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है। 

स्वच्छता संवाद के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अनेक नागरिकों महिलाओं एवं बुजुर्ग बच्चों ने भी स्वच्छता के लिए उनके मन में आ रहे सवालों को पूछा और अपने सुझाव भी दिए।

Reactions

Post a Comment

0 Comments