G News 24 : “मैं जवान दिखता हूं, लेकिन मेरी आत्मा बूढ़ी हो गई है”

 केंद्रीय संचार मंत्री ज्योत‍िराद‍ित्य स‍िंध‍िया ने अपनी उम्र को  लेकर कहा ...

“मैं जवान दिखता हूं, लेकिन मेरी आत्मा बूढ़ी हो गई है”

गुना। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योत‍िराद‍ित्य स‍िंध‍िया का एक बयान सामने आया है, ज‍िसमें वे ये कहते सुने जा सकते हैं क‍ि मैं जवान दिखता हूं पर मेरी आत्मा बहुत बूढ़ी है। “मैं जवान दिखता हूं, लेकिन मेरी आत्मा बूढ़ी है” 

अपने  गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में इन दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. अक्सर अपने राजसी ठाठ-बाट और अनुशासन के लिए जाने जाने वाले सिंधिया जब ग्रामीणों के बीच पहुंचे, तो उन्होंने अपने स्वास्थ्य और चेहरे की चमक का ऐसा 'देसी राज' खोला कि हर कोई हैरान रह गया.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी बात बोली है। सिंधिया ने कहा कि वो जवान दिखते हैं लेकिन उनकी आत्मा बड़ी बूढ़ी है। उन्होंने कहा कि ये चंबल की चमड़ी है। सिंधिया ने कहा कि वो 51 डिग्री में भी गाड़ी में एसी AC नहीं लगाते हैं। गर्मी से बचने के लिए जेब में प्याज रखो, कुछ नहीं होने वाला है। जून में कितना भी तापमान हो जाए सिर पर पट्टा रखो और जेब में प्याज रखो कुछ नहीं वाला है। मेरी गाड़ी में कोई एसी नहीं चलता है औऱ न ही वो ऐसे वातावरण में रहते हैं। लोग डब्बे लेकर घूम रहे हैं लेकिन संचार मंत्री प्याज लेकर जेब में घूम रहा है। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार जमीन और जनता से जुड़ा हुआ है औऱ हमेशा अपनी जनता के साथ रहेगा। सिंधिया ने कहा आपका हाथ हमेशा हमारे सिर पर रहना चाहिए। 

दरअसल केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने क्षेत्र शिवपुरी के दौरे पर थे। इसी बीच जबरदस्त गर्मी के बीच वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान सिंधिया ने गर्मी से बचने और ठंडा महसूस करने के उपाय बताए। मंच से संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि ढाई-ढाई घंटे तक खड़े रहना आसान नहीं है। शरीर से लगातार पसीना टपकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि मेरी गाड़ी में एसी भी नहीं चलती है। मैं एसी के वातावरण में भी नहीं बैठता हूं। बता दें कि आजकल मध्य प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार है। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया इस भीषण गर्मी में भी लोगों के बीच मौजूद रहते हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments