ये महोत्सव की परिकल्पना प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की दूरदर्शी सोच का प्रतीक...
आज से SKV में 9वें 3 दिवसीय माधव राव सिंधिया धरोहर फैस्ट का शुभारंभ !
ग्वालियर। SKV में 9वाँ माधवराव सिंधिया धरोहर फैस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह 3 दिवसीय कार्यक्रम 16 से 18 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस महोत्सव की परिकल्पना प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की दूरदर्शी सोच और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट प्रतीक है, जो भारत की समृद्ध विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति उनके गहन समर्पण को दर्शाती। इस वर्ष इस उत्सव की थीम पारसी धरोहर है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात पुरातत्वविद् एवं खाद्य मानवविज्ञानी माननीय डॉ. कुरुश दलाल, अतिथि के रूप में सुश्री रिया दलाल एवं विशेष अतिथि के रूप में यज़्दी करांजिया तथा निर्णायक मंडल में नवकाश जी, आनंदिता बनर्जी, कैनाज पारदीवाला हाथीराम, श्रीमती महारुख ज़ेड चिचगर एवं श्री मुस्ताक खान चौधरी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 210 छात्र-छात्राएँ आ रही हैं।
रूपरेखा (16/04/2026)...
- शीशा पर चित्रकम (ग्लास पेंटिंग) (प्रातः 11:30-1:30)
- चाक-नु-पोरु (पारसी रंगोली) (दोपहर 2:00- 5:30)
- उद्यम अतश (फायर ऑफ़ एंटरप्राइज) (प्रातः 11:30 -1:30)
- पारसी गारा कढ़ाई (एम्ब्रायडरी) (प्रातः 11:30-1:30)
- इलस्ट्रेटेड गहबर (इ-पोस्टर) (प्रातः 11:30 – 1:30)
- नाटक (पारसी थियेटर) (शाम 6:30 – 8:30)
- रूपरेखा (17/04/2026)
- उभार शिल्प (पारसी आर्ट रिलीफ़ स्कल्पचर) (प्रातः 8:00 -1:30)
- पारसी रसोई (पारसी क्यूज़ीन) (प्रातः 8:00 – 2:00)
- द क्रॉनिकल ऑफ़ आतश बेहराम (इ – इनफार्मेशन ब्रोशर) (प्रातः 9:30 – 1:30)
- नक्शबंद (स्टोरीटेलिंग) (प्रातः 11:00 – 1:30)
- कार्यक्रम की रूपरेखा (18/04/2026)
- दास्तान-ए-शाहनामा: (एपिक स्टोरीज़ इन मोशन) (प्रातः 9:00 -11:30)
- समापन समारोह (दोपहर 1:00 – 2:00)

0 Comments