G News 24 : टी. राजा ने MP में बढ़ते धर्मांतरण पर जताई चिंता, यूपी मॉडल लागू करने की मांग !

 सुरक्षा और राजनीति पर सरकार को दी खुली चेतावनी...

टी. राजा ने MP में बढ़ते धर्मांतरण पर जताई चिंता, यूपी मॉडल लागू करने की मांग !

जबलपुर। तेलंगाना की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा ने कहा है कि मध्य प्रदेश में तेजी से धर्मांतरण बढ़ रहा है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो धीरे-धीरे आदिवासी और हिंदू समाज खत्म हो जाएगा। हमारे मुख्यमंत्री जी को इस पर विचार करना चाहिए कि क्या भगवाधारी सरकार फिर जीत पाएगी। विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि ओवैसी बंधु मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं. आज के मुसलमानों को इस बात पर विचार करने की जरूरत है. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजा सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला.उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

मंगलवार को जबलपुर  में आयोजित हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल होने पहुंचे टी. राजा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भगवा सरकार बनने के बावजूद धर्मांतरण पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सख्त कार्रवाई की जरूरत बताते हुए कहा कि वहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जाते हैं, और मध्य प्रदेश में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू होनी चाहिए।

सभा के दौरान उन्होंने समाज से एकजुट रहने की अपील करते हुए धार्मिक प्रतीकों का उल्लेख किया और कहा कि सभी को हनुमान जी  के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने गदा यात्रा को समाज को जागरूक करने का माध्यम बताया।

टी. राजा ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। साथ ही, उन्होंने कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जो लोग इस विषय पर सक्रिय हैं, उन्हें दबाया नहीं जाना चाहिए।

राजनीतिक बयानबाजी के दौरान उन्होंने ओवैसी बंधु  और ममता पर भी निशाना साधा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां की स्थिति बदलने वाली है। टी. राजा के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रिया तेज होने की संभावना है, खासकर धर्मांतरण और कानून-व्यवस्था जैसे संवेदनशील मुद्दों को लेकर।

धुरंधर फिल्म का विरोध करने वाले देशद्रोही

वहीं विधायक टी राजा सिंह ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर पर कहा कि वह इसे देश के प्रति समर्पित फिल्म समझते हैं क्योंकि इस मूवी में सच्चाई बताने का प्रयत्न किया गया है. यह बहुत अच्छी फिल्म है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक वीर सैनिक पाकिस्तान में जाकर आतंकियों को मारता है. फिल्म में दिखाया गया है कि भारत में जो नकली नोट आते थे, उसे कैसे रोका गया. जो लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं, वो भारतीय नहीं हैं, वो देशद्रोही हैं.

Reactions

Post a Comment

0 Comments