बना दिया ये असंभव जैसा वर्ल्ड रिकॉर्ड...
दुनिया का सबसे खूंखार इकलौते बल्लेबाज,जिसने सिर्फ 3 ओवर में ठोका शतक !
दुनिया में सिर्फ एक इकलौते बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर ऐसा भयानक तहलका मचाया, जो पूरे संसार में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा. 3 ओवर में शतक ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड... यह कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है. एक बल्लेबाज ने 3 ओवर में शतक जड़कर बवंडर मचा दिया था. इस बल्लेबाज के प्रचंड प्रहार के आगे विरोधी टीम के गेंदबाजों की एक न चली और वे मानों रहम की भीख मांगते हुए नजर आए. इस बल्लेबाज ने न सिर्फ 22 गेंद पर शतक ठोका, बल्कि अपनी 256 रन की पारी के दौरान 29 चौके और 14 छक्के भी जड़ दिए.

इस खूंखार बल्लेबाज ने 3 ओवर में ठोका शतक
ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने 2 नवंबर 1931 को खेले गए एक क्लब मैच के दौरान 3 ओवर में शतक जड़कर तहलका मचा दिया था. डॉन ब्रैडमैन ने 2 नवंबर 1931 को ब्लैकहीथ टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए लिथगो टीम के खिलाफ 256 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें 29 चौके और 14 छक्के शामिल थे. दरअसल, उन दिनों में एक ओवर 8 गेंद का होता था. डॉन ब्रैडमैन ने अपनी पारी की शुरुआत में पहले ओवर में 33 रन, दूसरे ओवर में 40 रन और तीसरे ओवर में 29 रन ठोक दिए थे.
बना दिया ये असंभव जैसा वर्ल्ड रिकॉर्ड
डॉन ब्रैडमैन ने लिथगो टीम के गेंदबाज विल ब्लैक के पहले ओवर में 33 रन कूट दिए, जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. इस ओवर में बाकी के रन सिंगल और डबल में बने. दूसरे ओवर में डॉन ब्रैडमैन के सामने लिथगो टीम के गेंदबाज हौरी बेकर गेंदबाजी लिए आए. डॉन ब्रैडमैन एक भूखे शेर की तरह हौरी बेकर पर टूट पड़े और उनके ओवर में 40 रन ठोक डाले. डॉन ब्रैडमैन ने हौरी बेकर के इस ओवर में 4 छक्के और 4 चौके जड़ दिए. तीसरे ओवर में फिर विल ब्लैक गेंदबाजी के लिए आए और डॉन ब्रैडमैन ने 29 रन जड़ दिए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे. बाकी के 3 रन सिंगल में बने. डॉन ब्रैडमैन ने इस तरह महज 22 गेंद पर ही शतक ठोक दिया.
कैसे बना 3 ओवर में शतक?
- 1. डॉन ब्रैडमैन बनाम विल ब्लैक - 6, 6, 4, 2, 4, 4, 6, 1 - पहले ओवर में बने 33 रन
- 2. डॉन ब्रैडमैन बनाम हौरी बेकर - 6, 4, 4, 6, 6, 4, 6, 4 - दूसरे ओवर में बने 40 रन
- 3. डॉन ब्रैडमैन बनाम विल ब्लैक - 1, 6, 6, 1, 1, 4, 4, 6 - तीसरे ओवर में बने 29 रन
चौके-छक्कों की आई सुनामी
डॉन ब्रैडमैन ने ब्लैकहीथ टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए लिथगो टीम के खिलाफ 256 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें 29 चौके और 14 छक्के शामिल थे. इसके अलावा डॉन ब्रैडमैन के साथी वेन्डेल बिल ने 68 रन बनाए. बाकी के 33 रन एक्स्ट्रा के तौर पर बने. पहले बैटिंग करते हुए ब्लैकहीथ टीम ने 357 रन बोर्ड पर लगाए और लिथगो टीम को जीत के लिए 358 रन का टारगेट दिया. जवाब में लिथगो की टीम 228 रन ही बना पाई. ब्लैकहीथ टीम ने यह मैच 129 रन से जीता. डॉन ब्रैडमैन की यह पारी इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गई.

0 Comments