पुलिस ने तीनों भाई-बहन को अस्पताल पहुंचाया...
सागरताल में कूदे 3 बहन-भाई, एक की हुई मौत,पुलिस ने किया रेस्क्यू !
ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे सागरताल में 2 पुरूष और एक महिला ने छलांग लगा दी है। यह तीनों में आपस में बहन-भाई है। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 3 को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। इनमें से उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गयी।घटना के बाद बड़े भाई इरदेश खान ने रिश्तेदारों और आसपड़ोस के लोगों पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाये है।
पुरूष और महिला की हालत स्थिर
डॉक्टरों के अनुसार, फेफड़ों में पानी भरने की वजह से उसकी मौत हो गयी। 3 ने जंनकगंज थाना इलाके ढोलीबुआ के निवासी बताये जा रहे है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बहोड़ापुर थाने के एएसआई विजेन्द्र तोमर ने बताया कि खबर मिली कि 2 भाई और एक बहन सागरताल में कूंद गये हैं। हम घटनास्थल पर पहुंचे तो लोगों की मदद से तीनों को निकाल लिया गया। यहां उपचार के बीच में ही एक की मौत हो गयी तो दूसरा भाई इरदेश खान आसपड़ोस के लोगो की बुराई कर रहा है।
एक की मौत हो गई, दो को बचाया
बहोड़ापुर थाने के एएसआई विजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो भाई और एक बहन सागर ताल में कूद गए हैं। हम मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से तीनों को निकाल लिया। यहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरा भाई इरदेश खान आसपड़ोस के लोगों की बुराई कर रहा है।


0 Comments